दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित शुद्धिकरण विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले के विरोध में रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने दिल्ली के झंडेवालान स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
मनुस्मृति को बताया जातिवादी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने संघ और भाजपा की विचारधारा को दलित-विरोधी और जातिवादी करार दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में संविधान की प्रतियां ली हुई थीं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने मनुस्मृति की प्रतियों को जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया। मौके पर मनुस्मृति को नकारो लिखे पोस्टर भी देखे गए।
संविधान बनाम मनुस्मृति की लड़ाई उदय भानु चिब ने सीधे तौर पर संघ और भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश में इस समय दो विचारधाराओं के बीच संघर्ष चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और संघ की कार्यप्रणाली मनुस्मृति से प्रेरित है, जो दलितों के खिलाफ है। चिब ने स्पष्ट किया, यह देश मनुस्मृति से नहीं, बल्कि बाबा साहेब के संविधान से चलेगा।
हल्द्वानी विवाद से उपजा आक्रोश यह पूरा विवाद 8 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली के बाद शुरू हुआ था। कांग्रेस का आरोप है कि खड़गे के कार्यक्रम के बाद उसी मैदान में कुछ लोगों ने शुद्धिकरण के नाम पर हवन-पूजा की। कांग्रेस ने इसे खड़गे की दलित पहचान से जोड़ते हुए इसे संविधान और दलित समुदाय का अपमान बताया है।
पुलिस ने की गिरफ्तारी विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। भारी हंगामे के बीच पुलिस ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को हिरासत में ले लिया और उन्हें पहाड़गंज पुलिस स्टेशन ले गई।
क्या है संघ का रुख? इस विवाद के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का हालिया बयान भी चर्चा में है, जिसमें उन्होंने कहा कि हिंदू अवधारणा में किसी को बाहर करने की जगह नहीं है। हालांकि, इस पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि वे भागवत के बयानों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते।
आज IYC की लड़ाई BJP के दफ्तर तक नहीं, RSS के दरवाज़े तक पहुंची है। 🔥💪🏻
— Indian Youth Congress (@IYC) August 30, 2026
हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी की सभा के बाद हवन और ‘शुद्धिकरण’, ये सिर्फ़ एक दलित नेता का अपमान नहीं, संविधान की बराबरी की बुनियाद को चुनौती है।
इसीलिए आज IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी… pic.twitter.com/jKM4vzhbxm
मुजरिमों का यही अंजाम होना चाहिए : ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर पर मृतक बच्ची के चाचा का बड़ा बयान
प्रशासनिक गलियारों में हलचल: तेजतर्रार आईएएस दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, भावुक पोस्ट में बताई वजह
दिल्ली के प्ले स्कूल में हैवानियत: 3 साल के बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा, प्राइवेट पार्ट से की छेड़छाड़
आईएएस दिव्या मित्तल ने छोड़ी सरकारी सेवा, भावुक पोस्ट में बयां की देश सेवा की दास्तां
यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून: 31 अगस्त को भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, उमस से मिलेगी राहत
गोरेवाडा जू पहुंचे CM फडणवीस: वन्यजीवों को निहारा, विकास कार्यों की ली क्लास
उज्बेकिस्तान के साथ यूरेनियम डील: भारत की परमाणु शक्ति बनने की बड़ी तैयारी
पिता की राह पर बेटी: आजीन गंभीर बनीं फिट इंडिया की सबसे युवा ब्रांड एंबेसडर
प्रशासनिक सेवा को अलविदा: IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, कहा- पद छूटा है, देश बदलने का सपना नहीं
जेल में बंद इमरान खान के लिए मोईन खान की भावुक अपील: उन्हें बेहतर इलाज का हक है