एमस्टेलवीन: महिला एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना ने इतिहास रच दिया है। एक बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में अर्जेंटीना ने मेजबान नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है।
नीदरलैंड का चौथा खिताब का सपना चकनाचूर नीदरलैंड की टीम लगातार चौथा और कुल 10वीं बार विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरी थी। हालांकि, अर्जेंटीना के मजबूत डिफेंस और धैर्य ने डच टीम के इस सपनों को तोड़ दिया। खास बात यह है कि अर्जेंटीना ने इसी के साथ पिछली वर्ल्ड कप हार का बदला भी ले लिया है।
शूटआउट में अर्जेंटीना का दबदबा निर्धारित समय तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया। शूटआउट में अर्जेंटीना की ओर से विक्टोरिया ग्रानाटो, ब्रिसा ब्रगेसेर और सोफिया काइरो ने शानदार गोल दागे। वहीं, नीदरलैंड के लिए सिर्फ वीन मारिन ही स्कोर कर सकीं, जबकि उनकी तीन अन्य खिलाड़ी लक्ष्य भेदने में नाकाम रहीं।
यिब्बी यानसेन का गोल और अर्जेंटीना की वापसी मैच के 30वें मिनट में नीदरलैंड की स्टार ड्रैग फ्लिकर यिब्बी यानसेन ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना पूरे मैच में संघर्ष करती दिखी और उन्हें कुल 8 पेनल्टी कॉर्नर मिले। आखिरकार 54वें मिनट में कप्तान मारिया ग्रानाटो ने रिबाउंड पर गोल कर मैच में जान फूंक दी और स्कोर 1-1 कर दिया।
तीसरी बार सिर सजा ताज अर्जेंटीना की महिला टीम ने इससे पहले 2002 और 2010 में भी विश्व खिताब जीता था। दिलचस्प यह है कि उन दोनों मौकों पर भी अर्जेंटीना ने फाइनल में नीदरलैंड को ही मात दी थी। 16 साल के लंबे अंतराल के बाद अर्जेंटीना की टीम फिर से दुनिया की नंबर वन टीम बन गई है।
अजेय रही अर्जेंटीना की रणनीति वेगनेर स्टेडियम में हजारों दर्शकों के सामने अर्जेंटीना ने अनुशासित खेल दिखाया। हालांकि नीदरलैंड ने पहले दो क्वार्टर में दबाव बनाए रखा, लेकिन तीसरे क्वार्टर के बाद अर्जेंटीना ने अपनी रणनीति बदली और लगातार हमलों से डच डिफेंस को रक्षात्मक होने पर मजबूर कर दिया। आखिरी क्षणों में मिला गोल मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
COLD BLOODED SHOOT-OUT! 🇦🇷 🏑
— International Hockey Federation (@FIH_Hockey) August 29, 2026
GOLD MEDAL FINISH!! 🏆 🏅
Argentina halt the Dutch juggernaut in Amstelveen and become CHAMPIONS of the WORLD!! 🌍 😍#HWC2026 #LasLeonas #Argentina #Hockey pic.twitter.com/novMK1KXRA
कर्जत स्टेशन पर कोयना एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, ब्रेक जाम होने से पहियों से निकला धुआं
नेपाल में जलप्रलय: 699 लोगों की मौत, 2400 लापता; मलबे के नीचे दबी उम्मीदें
अरबपति हर्ष गोयनका के नाश्ते में क्या है खास? यूपी के इस स्वाद के दीवाने हैं उद्योगपति
कैलाश मानसरोवर यात्रा में बड़ा संकट: लापता 77 तीर्थयात्रियों की तलाश तेज, नेपाल पहुंचे सद्गुरु
शुद्धिकरण पर सियासी घमासान: राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
लंदन की नौकरी छोड़कर बनीं IAS, जानिए कौन हैं दिव्या मित्तल और अचानक क्यों दिया इस्तीफा?
मुसलमानों को बाहर निकालना हिंदुत्व नहीं : न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, जानिए भाषण की 5 बड़ी बातें
चित्रकूट में जल प्रलय: 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ उफनी मंदाकिनी, बाढ़ में डूबे रामघाट और मंदिर
जेल में बंद इमरान खान के समर्थन में उतरे मोईन खान, पूर्व साथी खिलाड़ियों से की ये बड़ी अपील
मेट्रो में यूं साधारण अंदाज में दिखे पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज, सादगी देख फैंस ने कहा- रियल लेजेंड