उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे के बाद हुए कथित शुद्धिकरण विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति में तूल पकड़ लिया है। इस मामले में राहुल गांधी द्वारा SC/ST एक्ट के तहत FIR की मांग के बाद भाजपा ने तीखा हमला बोला है।
भाजपा का सीधा हमला: बांटो और राज करो की राजनीति
नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के दावों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में कहीं भी जातिगत भेदभाव का कोई कोण नहीं है।
त्रिवेदी ने आगे कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के पास अब कोई ठोस वैचारिक आधार नहीं बचा है। वे जानबूझकर जाति, भाषा और धर्म के नाम पर भारतीय समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता का आरोप है कि कांग्रेस का एकमात्र मकसद हिंदुओं को आपस में लड़ाकर मैकाले, मार्क्स और मौलाना के एजेंडे को आगे बढ़ाना है।
राहुल के दलित प्रेम पर भाजपा के सवाल
भाजपा ने राहुल गांधी के दलितों के प्रति सहानुभूति जताने के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े किए। सुधारंशु त्रिवेदी ने राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए 2019 और 2021 की घटनाओं को याद दिलाया।
उन्होंने पूछा कि भिवाड़ी, अलवर और झालावाड़ में जब दलित युवकों पर जानलेवा हमले हुए, तब कांग्रेस की सरकार ने दोषियों पर क्या कार्रवाई की थी? इसके अलावा, उन्होंने कर्नाटक के पूर्व कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर हुए हमले का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने ही दलित नेता को संकट के समय अकेला छोड़ दिया था।
सियासी पारा और बढ़ा
भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने भी कांग्रेस पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल चुनावी लाभ के लिए दलित समुदाय का इस्तेमाल करती है।
यह विवाद तब गहराया जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तराखंड की घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। राहुल के इस रुख के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है, जिससे दोनों दलों के बीच का टकराव और तेज हो गया है।
*#WATCH | Delhi | On Rahul Gandhi s statement over purification row, BJP MP Sudhanshu Trivedi says, I want to ask the Congress Party that if you truly feel such pain for the Dalit community, then on July 18, 2019, in Bhiwadi, a murderous attack was carried out on Harish Jatav,… pic.twitter.com/98884jKjvo
— ANI (@ANI) August 29, 2026
उत्तराखंड में भू-माफिया पर धामी सरकार का प्रहार: 13 हजार एकड़ सरकारी जमीन कराई मुक्त
सूर्यकुमार यादव का खुलासा: पहली सैलरी से खरीदे थे क्रिकेट बैट, वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तानी छिनने पर छलका दर्द
आप व्यापार बढ़ाइए, बाकी काम हमारा : जानिए कुमाऊं के कारोबारियों को CM धामी ने क्या भरोसा दिया
551 विकेट, 4 वर्ल्ड कप और सादगी की मिसाल: मेट्रो में सफर करते दिखे दिग्गज क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ
जो मुस्लिम विरोधी, वो हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर खत्म हुई कड़वाहट: बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को भेजा तोहफा, सुलह पर अभिनेत्री ने कही ये बात
चमत्कार: 48 घंटे मलबे में दबी रही बच्ची, नेपाली सेना ने मौत के मुंह से निकाला बाहर
महिला एशिया कप 2026: हरमनप्रीत की सेना का आज सुपर संडे , थाईलैंड के खिलाफ जीत से आगाज की तैयारी
बीजेपी में मचा बवाल: शोक सभा में शामिल होने पर अध्यक्ष ने तीन वरिष्ठ नेताओं को लगाई फटकार
नेपाल में आपदा का फायदा: बहकर आए बैंक लॉकर पर ग्रामीणों का धावा, 29 गिरफ्तार