पाकिस्तान की रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान की सेहत को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। अगस्त 2023 से जेल में कैद इमरान खान के समर्थन में अब पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मोईन खान भी खुलकर सामने आ गए हैं।
मोईन खान की सरकार को दो टूक सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए मोईन खान ने सरकार से अपील की है कि इमरान खान को एक पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के नागरिक के रूप में उनके बुनियादी अधिकार दिए जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इमरान खान की तबीयत काफी खराब है और उन्हें तत्काल उचित चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए।
पूर्व खिलाड़ियों से एकजुट होने की मांग मोईन खान ने पाकिस्तान के सभी पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों का आह्वान किया है कि वे पूर्व कप्तान के समर्थन में अपनी आवाज उठाएं। उन्होंने कहा, हमने उनके नेतृत्व में खेलना सीखा और उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है। उनके प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित करने का समय आ गया है।
जावेद मियांदाद भी जता चुके हैं चिंता मोईन खान से पहले पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद भी इमरान खान का खुलकर समर्थन कर चुके हैं। मियांदाद ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा था कि इमरान खान जिस स्थिति से गुजर रहे हैं, वह इसके हकदार नहीं हैं। उन्होंने इमरान के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ बिताए पलों को याद करते हैं और इस मौजूदा हालात से बेहद दुखी हैं।
वैश्विक स्तर पर भी उठ रही है आवाज इमरान खान की बिगड़ती सेहत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा छेड़ दी है। हाल ही में भारत, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड समेत विभिन्न देशों के 22 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के लिए बेहतर चिकित्सा देखभाल और संवैधानिक सुरक्षा की मांग की है।
अस्पताल से जेल तक का सफर पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इमरान खान को मेडिकल जांच के लिए कुछ समय पहले अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन जांच के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। फिलहाल इमरान खान की स्थिति और उनको मिलने वाली सुविधाओं को लेकर देश-विदेश में बहस जारी है।
After Javed Miandad, former Pakistan captain Moin Khan has also called for proper medical treatment for Imran Khan. More voices are speaking up for the former PM and legendary cricketer. The atmosphere of fear appears to be fading. pic.twitter.com/ReEVbKYte8
— Dr Ahmad Rehan Khan (@AhmadRehanKhan) August 29, 2026
चीन में कुदरत का तांडव: शिजांग में भीषण लैंडस्लाइड से 16 की मौत, 546 लोग लापता
बेंगलुरु में सिर्फ 1 रुपये में ऑटो का सफर! स्टार्टअप्स के अनोखे कैंपेन ने मचाया तहलका
सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर गूंजेगा DC का शोर, वामिका गब्बी-लोकेश का एक्शन धमाका घर बैठे देखें
हुबली में दिनदहाड़े खौफनाक कत्लेआम: कुल्हाड़ी से काटकर युवक की निर्मम हत्या, वीडियो वायरल
शुद्धिकरण पर सियासी घमासान: राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
महिला एशिया कप: जीत की तलाश में उतरेगी टीम इंडिया, थाईलैंड के खिलाफ आज आगाज
कुलदीप के साथ अन्याय कर रहा मैनेजमेंट , अश्विन ने अपनी ही टीम के प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल
नेपाल में महाप्रलय: 675 मौतें, 2400 लापता; तिब्बत की विस्फोटक झीलों से बढ़ा खतरा
दिल्ली की कचरा समस्या का होगा ‘ग्लोबल’ समाधान: टोक्यो-न्यूयॉर्क की तर्ज पर बदलेगी तस्वीर
मेसी के फैंस के लिए बड़ी राहत: कोलकाता इवेंट का पैसा लौटाएगी सरकार, 33 हजार प्रशंसकों को मिलेगा रिफंड