हुबली: कर्नाटक के हुबली में शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। विद्यानगर के सिद्धेश्वर पार्क इलाके में दो हमलावरों ने सरेराह एक युवक का पीछा कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की इस बर्बर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है मामला? मृतक की पहचान 33 वर्षीय दादापीर उदयाकर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हुबली के नेकर नगर का रहने वाला था, लेकिन पिछले आठ साल से कल्घटगी तालुक के बोगेनगरकोप्पा में अपने परिवार के साथ खेती कर रहा था। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे जब वह दोपहिया वाहन से जा रहा था, तभी हमलावरों ने उसे घेर लिया।
सड़क पर गिराकर किया हमला प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने दादापीर का कई सौ मीटर तक पीछा किया। बचने की कोशिश में वह एक अन्य वाहन से टकराकर सड़क पर गिर गया। गिरते ही हमलावरों ने उसे संभलने का मौका नहीं दिया और तेज धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
पुरानी रंजिश पर पुलिस की नजर हुबली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक दादापीर का आपराधिक इतिहास रहा है। वह 2015 में मारुति नाम के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था, हालांकि 2017 में उसे बरी कर दिया गया था।
बदले की आशंका पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि यह हत्या 2015 के उसी पुराने मामले का बदला है या इसके पीछे कोई नई रंजिश जुड़ी है। करीब चार साल पहले पुलिस ने दादापीर की राउडी शीट भी बंद कर दी थी। फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है।
A man was brutally hacked to death in broad daylight near Siddeshwara Park in the Banashankari Layout of Vidyanagar in Hubballi on Friday.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) August 28, 2026
According to police, two unidentified assailants intercepted the victim while he was riding a two-wheeler and allegedly attacked him with… pic.twitter.com/iKNNb9D3LN
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान: जो मुसलमानों के भारत में रहने के खिलाफ है, वह हिंदू नहीं
दिल्ली के होटल में मंत्री का कांड : तेज प्रताप ने संजय सिंह पर लगाए छेड़छाड़ और सेटलमेंट के गंभीर आरोप
झांसी में प्रेम प्रसंग का सनसनीखेज मोड़: पत्नी ने प्रेमी पर बलात्कार का लगाया आरोप, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर इल्जाम
नेपाल त्रासदी: 108 भारतीयों का सुरक्षित रेस्क्यू, 275 अभी भी लापता; भारत ने भेजी फोरेंसिक टीम
चित्रकूट में जल प्रलय: 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ उफनी मंदाकिनी, बाढ़ में डूबे रामघाट और मंदिर
जाको राखे साइयां मार सके ना कोय: नेपाल में 72 घंटे मलबे में दबी रही 6 साल की मासूम, चमत्कारिक बचाव
प्रयागराज: मां गंगा ने किया लेटे हुए हनुमानजी का जलाभिषेक, मंदिर के गर्भगृह में भरा पानी
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, रजत पाटीदार की टीम से होगी टक्कर
रांची में आदिवासी एकता महाजुटान आज: राजधानी छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर
ओवरब्रिज और स्काईवॉक में क्या है अंतर? नोएडा की वायरल तस्वीरों के बाद जानें सच