बिहार की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। राजद नेता तेज प्रताप यादव ने लोजपा (रामविलास) के विधायक और बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के एक होटल में युवती के साथ छेड़छाड़ व शोषण का प्रयास करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला? आरोप है कि हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान महुआ से विधायक संजय सिंह ने एक होटल में युवती के साथ अभद्रता की। दावा किया जा रहा है कि स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर मौजूद होटल कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। कथित तौर पर युवती ने मंत्री को चप्पलों से भी पीटा।
25 लाख में समझौता! तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि इस शर्मनाक घटना को दबाने के लिए बड़े स्तर पर मैनेजमेंट किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को रफा-दफा करने के लिए लगभग 25 लाख रुपये का लेन-देन किया गया ताकि बात बाहर न आए।
तेज प्रताप ने मांगी निष्पक्ष जांच तेज प्रताप ने इस पूरे घटनाक्रम को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि जनता को सच्चाई जानने का पूरा अधिकार है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी मंत्री के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
क्या है पार्टी का रुख? इस मामले की जानकारी लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान तक होने की भी चर्चा है। हालांकि, घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी न तो संजय सिंह की ओर से और न ही एनडीए के किसी अन्य नेता या प्रवक्ता की ओर से कोई आधिकारिक सफाई सामने आई है।
सियासी गलियारों में हड़कंप तेज प्रताप यादव के इस सीधे प्रहार ने बिहार की सियासत गरमा दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मंत्री संजय सिंह आरोपों को सिरे से खारिज करेंगे या फिर सरकार इस संवेदनशील मामले पर कोई ठोस कदम उठाएगी। फिलहाल, विपक्ष ने इसे लेकर सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है।
महुआ विधायक संजय सिंह को लेकर गंभीर आरोपों पर उठे सवाल
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 29, 2026
महुआ से विधायक एवं मंत्री संजय सिंह को लेकर दिल्ली के एक होटल में एक युवती के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और उसके शोषण का प्रयास किए जाने के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि होटल कर्मियों के हस्तक्षेप से… pic.twitter.com/03aslmE58w
एशिया कप में भारत-पाकिस्तान ‘हैंडशेक’ विवाद: क्या फिर दिखेगी वही तल्खी? कोच मजूमदार का आया रिएक्शन
डेवाल्ड ब्रेविस का धमाका: 32 गेंदों में 75 रन ठोक जिम्बाब्वे को किया पस्त
महिला एशिया कप: जीत की तलाश में उतरेगी टीम इंडिया, थाईलैंड के खिलाफ आज आगाज
ताशकंद में दिखा पीएम मोदी का योग गुरु अवतार, युवाओं को सिखाए फिटनेस के गुर
जिंदगी में कैसे-कैसे लोग होते हैं... , संजू सैमसन के रिएक्शन ने सूर्यकुमार यादव को किया भावुक
लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड की मजबूत पकड़, पाकिस्तान पर मंडराया हार का साया
दिल्ली के होटल में मंत्री का कांड : तेज प्रताप ने संजय सिंह पर लगाए छेड़छाड़ और सेटलमेंट के गंभीर आरोप
रीवा: ये लोग मार डालेंगे मुझे... नर्स की बदसलूकी और तड़पती रही मां, सरकारी सिस्टम की लापरवाही ने ली दो जानें
नेपाल बाढ़: दो दिन मलबे में दबी रही नन्ही जान, मौत को मात देकर लौटी बच्ची
डेवाल्ड ब्रेविस का धमाका: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा, ट्राई-सीरीज में की शानदार वापसी