भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजू सैमसन के साथ हुए एक भावुक पल का खुलासा किया है। यह वाकया टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले का है, जब टीम मैनेजमेंट को कठिन फैसला लेते हुए सैमसन को प्लेइंग-11 से बाहर करना पड़ा था।
ड्रॉप होने पर सैमसन का चौंकाने वाला रुख आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सूर्या ने बताया कि जब उन्होंने टीम बस में बैठकर सैमसन को टीम से बाहर करने की खबर दी, तो उन्होंने किसी भी तरह की नाराजगी नहीं जताई।
सैमसन ने बेहद परिपक्वता के साथ कहा, भाऊ, टीम को वर्ल्ड कप जिताने के लिए आपको जो सही लगे, वही फैसला लीजिए। जब भी आपको मेरी जरूरत हो, मैं यहीं हूं। मैं अपनी तैयारी जारी रखूंगा।
सूर्या ने की सैमसन के बड़े दिल की तारीफ कप्तान सूर्यकुमार यादव सैमसन के इस व्यवहार से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, उनकी बात सुनकर मुझे हिम्मत मिली। जिंदगी में कैसे-कैसे लोग होते हैं! कोई और खिलाड़ी होता तो बहस करता कि इतने समय से खेलने के बावजूद उसे क्यों बाहर किया गया, लेकिन संजू की सोच सिर्फ टीम की जीत थी।
टूर्नामेंट के हीरो साबित हुए संजू शुरुआती झटकों और टीम से बाहर होने के बावजूद सैमसन ने हार नहीं मानी। जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने बल्ले से तबाही मचा दी। वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रनों की पारी खेलकर उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की।
फाइनल मुकाबले में भी सैमसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 गेंदों पर 89 रनों की आक्रामक पारी खेलकर भारत को खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई।
शानदार आंकड़ों के साथ जीता खिताब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन लाजवाब रहा। उन्होंने केवल 5 पारियों में 199.38 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। उनके इसी शानदार योगदान की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। सैमसन का यह सफर साबित करता है कि कठिन समय में धैर्य और टीम के प्रति समर्पण का फल हमेशा मीठा होता है।
Suryakumar Yadav talks about the Greatness of Sanju Samson s big heart. [Aakash Chopra YT]
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 30, 2026
New Zealand series where he wasn t scoring runs but Ishan had a fantastic domestic season. So after that, I thought, Alright, no problem, let s play all three of them and let Tilak bat… pic.twitter.com/9ZO5pN9jij
पहले तुम खाओ! : एक्सपायर्ड बिस्किट पर FIR करने पहुंचे अधिकारी को भीड़ ने सिखाया सबक, मुंह में ठूंसे पैकेट
मौत को मात देकर लौट आए पायलट: 18,600 फीट की ऊंचाई पर वन स्किड से बचाई जान
18,600 फीट की ऊंचाई पर मौत को दी मात: भारतीय सेना का जांबाज रेस्क्यू मिशन
मुसलमानों को बाहर निकालना हिंदू विचार नहीं , न्यूयॉर्क में मोहन भागवत ने कही बड़ी बात
नेपाल में जलप्रलय: 600 से अधिक मौत, सैकड़ों भारतीयों की तलाश जारी
आप व्यापार बढ़ाइए, बाकी काम हमारा : जानिए कुमाऊं के कारोबारियों को CM धामी ने क्या भरोसा दिया
यूपी में बुजुर्ग महिलाओं के लिए रोडवेज का सफर हुआ मुफ्त: बलिया से सीएम योगी का बड़ा ऐलान
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत इन जिलों में 2 सितंबर तक आफत की बरसात
राहुल गांधी से अनशन तुड़वाना चाहता था , सोनम वांगचुक का बड़ा खुलासा; सहयोगियों पर उठाए सवाल
नेपाल की तबाही: मदद के लिए भारत का मिशन राहत , 68.5 टन सामान और DNA टीम भेजी