दुबई: महिला टी20 एशिया कप 2026 की शुरुआत आज 30 अगस्त से हो रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम का पहला मुकाबला थाईलैंड से है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चर्चा खेल से ज्यादा मैदान के बाहर की एक नीति पर हो रही है—क्या भारत और पाकिस्तान की महिला खिलाड़ी आपस में हाथ मिलाएंगी?
अमोल मजूमदार ने क्या कहा? थाईलैंड के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब भारतीय टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार से नो-हैंडशेक पॉलिसी को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि टीम का पूरा ध्यान फिलहाल आने वाले मैचों पर है।
मजूमदार ने कहा, हम मैदान के बाहर की चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। जब हम पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तब इस बारे में चर्चा की जाएगी। अभी हमारा ध्यान केवल अगले मैच पर है। हम एक समय में एक ही मैच पर फोकस कर रहे हैं।
2025 से जारी है नो-हैंडशेक प्रोटोकॉल क्रिकेट में भारत की यह नो-हैंडशेक नीति सितंबर 2025 से चर्चा में आई थी। अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने यह कड़ा रुख अपनाया था। तब से पुरुष और महिला क्रिकेट, दोनों में भारतीय टीम पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ औपचारिक हैंडशेक से बचती रही है।
इतिहास गवाह है सितंबर 2025 के मेंस एशिया कप में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी मुकाबलों में इस प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया था। इसके बाद अक्टूबर 2025 में कोलंबो में हुए महिला वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी भारतीय महिला टीम ने इसी नीति को जारी रखा था।
5 सितंबर को होगा महामुकाबला भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें 5 सितंबर को आमने-सामने होंगी। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इस हाई-वोल्टेज मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी अपनी पुरानी नीति पर कायम रहती हैं या हालात के मुताबिक कोई बदलाव देखने को मिलता है। फिलहाल, टीम इंडिया का पूरा दारोमदार अपने मिशन पर जीत हासिल करने पर है।
Will India shake hands with Pakistan at the Women’s Asia Cup?
— Cricket Hub (@Anurag9793) August 29, 2026
Coach Amol Muzumdar wouldn’t say.
“Off-the-field stuff, we don’t focus on it… We will speak about this when we play that game. At the moment, we are focusing on tomorrow’s game. One game at a time.”
India vs… pic.twitter.com/uD8DkasP3k
नेपाल में जलप्रलय: 699 लोगों की मौत, 2400 लापता; मलबे के नीचे दबी उम्मीदें
MP: बाढ़ से त्राहिमाम! दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, प्रभावितों के लिए दिए सख्त निर्देश
मौत के मुंह से सुरक्षित निकली महिला, लेकिन पीछे छूट गया सब कुछ; नेपाल से आई दिल दहला देने वाली तस्वीरें
मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो : काजल राघवानी पर बुरी तरह बरसे निरहुआ, शो में मचा घमासान
दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, रजत पाटीदार की टीम से होगी टक्कर
नेपाल में कुदरत का कहर: 11 देशों के 753 नागरिक लापता, 183 भारतीय शामिल
शुभमन गिल का लग्जरी स्वैग: करोड़ों की Mercedes-Benz कार में आए नजर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
कर्जत स्टेशन पर कोयना एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, ब्रेक जाम होने से पहियों से निकला धुआं
ममदानी को 10 हजार जन्म लेने पड़ेंगे... , मोहन भागवत के कार्यक्रम पर न्यूयॉर्क में मचा सियासी घमासान
साइकिल पर सवार हुए गौतम गंभीर और मनसुख मांडविया, युवाओं को दिया डिजिटल डिटॉक्स का मंत्र