28 अगस्त को देश भर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बॉलीवुड सितारों ने भी इस मौके पर अपनी खुशियां फैंस के साथ साझा कीं। लेकिन इस बीच, सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
राखी बांधती अर्पिता और वायरल हुई पेंटिंग अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां साझा की हैं। वीडियो में अर्पिता अपने भाई सलमान खान की आरती उतारती और उन्हें राखी बांधती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, भाई-बहन के इस प्यार के बीच फैंस का ध्यान दीवार पर लगी द लास्ट सपर (ईसा मसीह की पेंटिंग) पर टिक गया।
इंटरनेट पर वीडियो की हो रही तारीफ इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स इसे भारत की विविधता का प्रतीक बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह इंटरनेट की सबसे सेक्युलर वीडियो है, जहां एक मुस्लिम बहन, जिसने हिंदू से शादी की है, वह अपने मुस्लिम भाई को ईसा मसीह की तस्वीर के सामने राखी बांध रही है।
वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने भावुक होते हुए कहा, मजाक से हटकर, यही वीडियो भारत को सही मायने में रिप्रेजेंट करती है। फैंस का मानना है कि सलमान खान का परिवार जिस तरह से सभी धर्मों का सम्मान करता है, वह मिसाल है।
सलमान खान का वर्क फ्रंट पर्सनल लाइफ के अलावा सलमान खान अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। अभिनेता के पास साल 2026 के लिए तीन बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। सलमान अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि में नजर आएंगे, साथ ही वह अपनी पैन-इंडिया रिलीज फिल्म मॉन्स्टर की शूटिंग में भी काफी व्यस्त चल रहे हैं।
This is the most secular video on internet today
— Chota Don (@choga_don) August 28, 2026
A Muslim girl (Arpita Khan) married to a Hindu man (Aayush Sharma) ties a rakhi to her Muslim brother (Salman Khan) while a picture of Jesus is in the background 😭 pic.twitter.com/C1Q4FyQSDC
शुद्धिकरण असल में छुआछूत है: राहुल गांधी का BJP-RSS पर कड़ा प्रहार, FIR की मांग
पेंड्रा में मौत का जाल: रेलवे ब्रिज निर्माण ने राहगीरों की जान जोखिम में डाली
महिला एशिया कप 2026: हरमनप्रीत की सेना का आज सुपर संडे , थाईलैंड के खिलाफ जीत से आगाज की तैयारी
सरकारी स्कूलों में एक्सपायर्ड खाना : क्या अधिकारियों को अपने बच्चों की परवाह?
मुंबई मेट्रो की नई बॉस: अब बिल्ली संभालेगी मुख्य बिल्ली अधिकारी का पद
12वीं पास छात्रों ने रचा 403 करोड़ का डिजिटल जाल, झांसी से चीन तक फैला था नेटवर्क
इशान भैया को नहीं पता था मैं विकेट टेकर हूं , वैभव सूर्यवंशी का गेंदबाजी पर बड़ा खुलासा
दूध-घी के दम पर 143 की रफ्तार: बुलंदशहर के शुभम गौतम बने यूपी क्रिकेट की नई स्पीड गन
JPNIC घोटाला: योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला, पूछा- 200 करोड़ का प्रोजेक्ट 864 करोड़ में कैसे बना?
प्रयागराज: स्वामीनारायण मंदिर परिसर में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, टला बड़ा हादसा