देवरिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया की जनसभा में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया। सीएम ने लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) के निर्माण में हुई वित्तीय अनियमितताओं को लेकर सपा सरकार को घेरा।
जनता के पैसों पर डाका मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जिस JPNIC प्रोजेक्ट को 200 करोड़ रुपये में पूरा होना था, उस पर सपा सरकार के दौरान 864 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके बावजूद परियोजना आज भी अधूरी है। योगी ने तल्ख लहजे में कहा, यह जनता का पैसा था, किसी परिवार की जागीर नहीं। सपा ने जनता के पैसे को पानी की तरह बहाया, वे बड़े डकैत हैं।
सैफई सिंडिकेट का दुरुपयोग योगी ने कहा कि सपा शासन में सरकारी धन का इस्तेमाल विकास के बजाय सैफई सिंडिकेट के हितों के लिए हुआ। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार की गलत नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण अब मौजूदा सरकार को इन अधूरे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ रहा है।
परिवारवाद पर तंज अखिलेश यादव के उस बयान पर भी सीएम ने पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक परिवार के पांच सांसदों की बदौलत पार्टी टिकी है । योगी ने कहा कि जिस दल का अस्तित्व केवल एक परिवार पर निर्भर हो, उसका भविष्य कभी सुरक्षित नहीं होता।
जनता पार्टी जैसा होगा सपा का हाल मुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी के बचे रहने पर शुक्र मनाना चाहिए। उन्होंने भविष्यवाणी की कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी का वही हश्र होगा, जो कभी जनता पार्टी का हुआ था।
देवरिया की इस जनसभा के जरिए मुख्यमंत्री ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सपा के कथित भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दे को हवा दे दी है, जिससे प्रदेश की राजनीति में नया उबाल आ गया है।
*सपा ने अपनी विचारधारा के मुखिया को भी नहीं बख्शा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 29, 2026
लखनऊ का JPNIC ₹200 करोड़ में बनना था, लेकिन समाजवादी पार्टी ने ₹864 करोड़ खर्च कर दिया। तब भी अधूरा...
ये कितने बड़े डकैत हैं... pic.twitter.com/eLJWhobn2u
पीडीए की आंधी से विरोधियों के पेट में दर्द: अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव
यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी: जल्द खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते, 1 लाख पदों पर भर्ती की तैयारी
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज: टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी, जानिए संभावित स्क्वॉड!
सभा के बाद शुद्धिकरण बर्दाश्त नहीं : राहुल गांधी की मांग, खरगे के अपमान पर BJP पर बरसे
उन्हें पता नहीं था मैं विकेटटेकर हूं... , 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने खोला ईशान किशन के साथ हुए उस सीक्रेट का राज
नेपाल जलप्रलय: 669 की मौत, 2400 लापता; भारत की मदद बनी संकट में उम्मीद की किरण
दलीप ट्रॉफी 2026: गुरनूर बरार की अचानक लॉटरी, सीधे सेमीफाइनल में दिखाएंगे दम!
प्रोटोकॉल तोड़ गले मिले उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति, पीएम मोदी के ताशकंद दौरे का शानदार आगाज
बस में चढ़ते ही गिरने वाले थे बुजुर्ग, देवदूत बने क्लीनर की फुर्ती ने बचाई जान
मनोज जरांगे के समर्थन में मराठा समाज का उग्र प्रदर्शन, धुले-सोलापुर हाईवे घंटों रहा जाम