जालना/महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण की प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलनकारी नेता मनोज जरांगे पाटिल ने शनिवार से अपना 11वां आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनके इस अनशन के समर्थन में पूरे राज्य का मराठा समाज सड़क पर उतर आया है, जिससे महाराष्ट्र के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
धुले-सोलापुर हाईवे पर चक्का जाम जरांगे के समर्थन में शनिवार को वडीगोद्री के पास प्रदर्शनकारियों ने अचानक धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। आंदोलनकारियों ने सड़क पर बैठकर और लेटकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एक मराठा, लाख मराठा और आरक्षण हमारा हक है के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। हाईवे जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मध्यस्थता के बाद बहाल हुई यातायात स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोंदी पुलिस और अंतरवाली सराटी के सरपंच पांडुरंग तारख मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और यात्रियों की समस्या का हवाला देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अपील की। समझाइश के बाद प्रदर्शनकारी हाईवे से हटे और घंटों बाधित रहने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो पाया।
कोल्हापुर में भी दिखा आक्रोश जरांगे आंदोलन का असर केवल जालना तक सीमित नहीं रहा। कोल्हापुर के ऐतिहासिक दशहरा चौक पर सकल मराठा समाज के सैकड़ों लोग एकजुट हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कोल्हापुर गजट को तत्काल प्रभाव से लागू करने और मराठा समुदाय को आरक्षण देने की पुरजोर मांग की है।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद मनोज जरांगे के अनशन स्थल अंतरवाली सराटी और वडीगोद्री में समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जालना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ-साथ राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) और दंगा नियंत्रण दलों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Kolhapur, Maharashtra: In support of Maratha reservation activist Manoj Jarange Patil&dhapos;s agitation, hundreds of members of the Sakal Maratha Samaj gathered at the historic Dasara Chowk in Kolhapur and took an aggressive stance against the government. They demanded the immediate… pic.twitter.com/R84W5eJTfw
— IANS (@ians_india) August 29, 2026
बिलासपुर में बवाल: सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई हिंसा, थाने पर पथराव, अब धारा 163 लागू
खड़गे के शुद्धिकरण पर भड़के राहुल गांधी: धामी सरकार से की FIR की मांग, RSS पर बोला बड़ा हमला
हिमालय में कुदरत का कहर: सैटेलाइट तस्वीरों में गायब हुआ नेपाल-चीन का मुख्य बॉर्डर पॉइंट
सोनिया गांधी की किताब विवाद: क्या PM मोदी, RSS और चीन वाले अंश हटाने का था दबाव?
बदायूं हवालात कांड: राजेश की तड़प का CCTV वायरल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का कार्यक्रम: RSS प्रमुख के दौरे पर क्यों मचा है सियासी बवाल?
बेंगलुरु में टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा : कड़े फिटनेस टेस्ट के दौर से गुजरे खिलाड़ी
लॉर्ड्स में पाकिस्तान की शर्मनाक बल्लेबाजी: 110 रन पर ढेर, बाबर और पूरी टीम का फ्लॉप शो
सूर्यकुमार यादव का खुलासा: पहली सैलरी से खरीदे थे क्रिकेट बैट, वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तानी छिनने पर छलका दर्द
वृद्धाश्रम में भावुक हुए पवन सिंह: बुजुर्गों के पैर छूकर बोले- आप इंसान के रूप में साक्षात भगवान हैं