प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर ताशकंद पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किसी आम कूटनीतिक मुलाकात से कहीं अधिक भावुक और गर्मजोशी भरा रहा। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए खुद हवाई अड्डे पर पहुंचकर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम किया।
गले मिलकर दिखाई दोस्ती की गहराई जैसे ही पीएम मोदी का विमान उतरा, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और गले लगाकर दोनों देशों के बीच गहरी व्यक्तिगत केमिस्ट्री का संदेश दिया। स्वागत के बाद दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर आगे के कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए, जो दोनों नेताओं के बीच आपसी विश्वास को दर्शाता है।
पीएम मोदी ने जताया आभार इस खास जेस्चर पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव द्वारा ताशकंद में किए गए इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं। यह मेरी उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है, जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों की बढ़ती गहराई को दर्शाती है।
यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में दी श्रद्धांजलि एयरपोर्ट से सीधे दोनों नेता यांगी उज्बेकिस्तान पार्क पहुंचे। यह पार्क देश की आधुनिक पहचान का प्रतीक है। पीएम मोदी ने वहां स्वतंत्रता स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उज्बेकिस्तान के इतिहास को नमन किया। इस दौरान राष्ट्रपति मिर्जियोयेव खुद उनके साथ मौजूद रहे और स्मारक के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी।
6 अहम क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगी वार्ता दोनों देशों के बीच होने वाली प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में व्यापार, सुरक्षा और तकनीक जैसे 6 प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस रहेगा:
शास्त्री मेमोरियल और गांधी सेंटर का दौरा अपनी इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ताशकंद में लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल जाएंगे, जहां वे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही, वे ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी में स्थित महात्मा गांधी सेंटर जाकर बापू की प्रतिमा पर भी नमन करेंगे।
अगला पड़ाव: किर्गिस्तान में SCO शिखर सम्मेलन उज्बेकिस्तान दौरे के संपन्न होने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी किर्गिस्तान के लिए रवाना होंगे। वहां वे 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह समिट SCO की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ का प्रतीक है, जहां भारत क्षेत्रीय सुरक्षा और कनेक्टिविटी के एजेंडे को आगे बढ़ाएगा।
Landed in Tashkent to a warm welcome by President Shavkat Mirziyoyev. Grateful to him for the special gesture.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2026
This is my fourth visit to Uzbekistan, reflecting the depth and growing momentum of our bilateral relations.
Toshkentga yetib keldim va Prezident Shavkat Mirziyoyev… pic.twitter.com/vAjST9OzuK
नेपाल बाढ़: अज्ञात शवों के DNA सहेजने का सरकार ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
नेपाल बाढ़ पर शशि थरूर का बड़ा कदम: भारत सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे, रेस्क्यू के लिए दिए सुझाव
ताशकंद में गूंजी हिंदी: उज्बेक युवाओं ने पीएम मोदी का किया अनोखा स्वागत
सलमान खान की राखी सेलिब्रेशन में दिखी ईसा मसीह की पेंटिंग, वीडियो देख लोग बोले- यही असली भारत है
बेंगलुरु में टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा : कड़े फिटनेस टेस्ट के दौर से गुजरे खिलाड़ी
अमित शाह के मुंबई दौरे पर रक्षाबंधन की खास झलक: सुनेत्रा पवार ने बांधी राखी, सियासी गलियारों में चर्चा
मैच की स्थिति समझो : अश्विन ने ऋषभ पंत की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल, लगाई कड़ी फटकार
चित्रकूट में जल प्रलय: मंदाकिनी ने तोड़ा 23 साल का रिकॉर्ड, बाढ़ के पानी से थमी ट्रेनों की रफ्तार
दलीप ट्रॉफी: ईशान भाई को लगा रिस्क है, पर मैं विकेट टेकर हूं - वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा
क्या खत्म हो रहा है 5 दिनों का सब्र? आंकड़ों में देखें टेस्ट क्रिकेट का बदलता मिजाज