उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के मझौलीराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों का पिटारा खोल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्द ही एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रही है।
साढ़े नौ लाख युवाओं को मिल चुकी है नौकरी सीएम योगी ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में राज्य सरकार ने पारदर्शिता के साथ करीब साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा, बल्कि इसे और गति दी जाएगी ताकि प्रदेश के हर योग्य युवा को सम्मानजनक रोजगार मिल सके।
पुलिस और होमगार्ड भर्ती का बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों में बंपर भर्ती की जानकारी दी है। गृह विभाग में जल्द ही 45 हजार होमगार्ड और 36 हजार पुलिसकर्मियों की नई भर्तियां की जाएंगी। इनमें करीब 4 हजार पद सब इंस्पेक्टर (SI) के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा, यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) के माध्यम से विभिन्न विभागों में 30 हजार युवाओं को जल्द ही नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
शिक्षक भर्ती पर भी फोकस शिक्षण संस्थानों में रिक्तियों को लेकर सीएम ने कहा कि यूपीटीईटी (UPTET) पास करने वाले 13 लाख युवाओं के लिए विशेष योजना है। इनका अधियाचन (मांग-पत्र) भेजा जा चुका है और जल्द ही विज्ञापन जारी कर नियुक्तियां की जाएंगी। इससे शिक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के द्वार खुलेंगे।
डिजिटल सशक्तिकरण: 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट रोजगार के साथ-साथ सीएम ने डिजिटल शिक्षा पर जोर देते हुए बताया कि सरकार 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट देने की मुहिम चला रही है। अब तक 50 लाख से अधिक टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट का ऑर्डर दिया गया है। स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर ये टैबलेट दिए जाएंगे।
पारदर्शिता ही प्राथमिकता भर्तियों में धांधली और भ्रष्टाचार को लेकर सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत केवल योग्य अभ्यर्थियों को ही उनकी प्रतिभा के आधार पर नौकरी दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर न्याय पंचायत स्तर पर युवाओं को डिजिटल उद्यमी (Digital Entrepreneur) के रूप में काम देने की योजना पर भी काम कर रही है।
विकास कार्यों की सौगात इस दौरान मुख्यमंत्री ने सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के लिए 305 करोड़ रुपये की 80 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास ही उनकी सरकार का मुख्य लक्ष्य है।
*नौजवानों के लिए नौकरी का खजाना निकलने वाला है... pic.twitter.com/2G0r8F0RYL
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 29, 2026
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का कार्यक्रम: RSS प्रमुख के दौरे पर क्यों मचा है सियासी बवाल?
खड़गे के मंच का शुद्धिकरण घोर अपराध, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की FIR की मांग
सूर्यकुमार यादव का खुलासा: पहली सैलरी से खरीदे थे क्रिकेट बैट, वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तानी छिनने पर छलका दर्द
बाढ़ के पानी में बहकर आया बैंक लॉकर, लूट रहे थे 92 लाख; 29 लोग गिरफ्तार
चमत्कार: 48 घंटे मलबे में दबी रही बच्ची, नेपाली सेना ने मौत के मुंह से निकाला बाहर
इंडियाज गॉट लेटेंट में विवादित टिप्पणी: समय रैना और शैरन वर्मा के कमेंट्स पर भड़के राम कदम
266 रुपये की यूरिया 800 में: किसानों की जेब काटने वाले 8 कृषि केंद्रों पर गिरी गाज
क्या 17 साल पहले ही हो गई थी नेपाल त्रासदी की भविष्यवाणी? हॉलीवुड फिल्म के सीन्स देख दंग रह गई दुनिया
गढ़चिरौली: पुल न होने से गर्भवती महिला की जान पर बन आई, खाट पर उफनता नाला पार करने को मजबूर ग्रामीण
नेपाल की बाढ़ त्रासदी: भारत हर संकट में पड़ोसी के साथ खड़ा – सलमान खुर्शीद