नगरी: छत्तीसगढ़ के नगरी विकासखंड में खाद और कीटनाशक की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कृषि विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने और नियमों की अनदेखी करने वाले 8 कृषि विक्रय केंद्रों पर 15 दिनों के लिए बिक्री प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यूरिया की कीमतों में भारी खेल बेलरगांव क्षेत्र के किसानों ने विभाग से शिकायत की थी कि उन्हें 266 रुपये वाली यूरिया की बोरी 500 से 800 रुपये तक में बेची जा रही है। शिकायत मिलने के बाद कृषि विभाग की टीम ने दुकानों की औचक जांच की।
जांच में घुरावड़ स्थित के.के. कृषि केंद्र और माधुरी बीज भंडार में उर्वरक बिक्री में बड़ी अनियमितताएं पाई गईं। इसके बाद इन दोनों केंद्रों पर 15 दिन के लिए खाद बेचने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
कीटनाशक विक्रेताओं पर भी एक्शन उर्वरक के साथ-साथ कीटनाशक बेचने वाले केंद्रों पर भी विभाग ने शिकंजा कसा है। नगरी विकासखंड की छह दुकानों—महेंद्र कृषि केंद्र, देवांगन ट्रेडर्स, महामाया ट्रेडर्स, बालाजी राघव कृषि केंद्र, एस.एस. कृषि और रघुपति कृषि केंद्र को पहले नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 दिनों के लिए कीटनाशक बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है।
आगे और सख्त होगी कार्रवाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना बिल के बिक्री, अवैध भंडारण और अमानक उत्पादों की बिक्री किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में जिले भर के कृषि केंद्रों की जांच जारी रहेगी। यदि किसी दुकान में गंभीर अनियमितता पाई जाती है, तो उनके लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह कृषि विभाग ने किसानों से सतर्क रहने की अपील की है। खाद या कीटनाशक खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें:
विभाग की इस अचानक कार्रवाई से मनमानी करने वाले विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
नगरी विकासखंड में उर्वरक और कीटनाशी विक्रय में नियमों की अनदेखी पाए जाने पर कुल 8 कृषि विक्रय केन्द्रों पर 15 दिनों के लिए बिक्री प्रतिबंध लगाया गया है। @DhamtariDist #FertilizerRaid #Agriculturedepartment pic.twitter.com/2wKuIIvgM9
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 29, 2026
प्रोटोकॉल तोड़ गले मिले उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति, पीएम मोदी के ताशकंद दौरे का शानदार आगाज
51 साल की उम्र में रचा इतिहास: जोआन हिक्स ने तोड़ा 94 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
जीसस की पेंटिंग के सामने बंधी राखी, सलमान खान की सादगी ने जीता फैंस का दिल
बस में चढ़ते ही गिरने वाले थे बुजुर्ग, देवदूत बने क्लीनर की फुर्ती ने बचाई जान
रक्षा बंधन पर वायरल हुआ यह वीडियो: बारिश और कुत्ते से बहन को ढाल बनकर बचाता दिखा छोटा भाई
पीडीए की आंधी से विरोधियों के पेट में दर्द: अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव
सोनिया गांधी की किताब पर विवाद: चीन, मोदी और RSS पर हटाए जाने थे अंश? जानिए क्या है पूरा मामला
फैंस को करना होगा लंबा इंतजार: कब और किसके खिलाफ होगी टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत?
नेपाल में आपदा का फायदा: बहकर आए बैंक लॉकर पर ग्रामीणों का धावा, 29 गिरफ्तार
आरक्षण पर महाभारत : चिराग और मांझी के बीच छिड़ी सियासी जंग, इस्तीफे की आई नौबत