इंटरनेशनल क्रिकेट में उम्र सिर्फ एक संख्या है, इसे आइल ऑफ मैन की महिला क्रिकेटर जोआन हिक्स ने साबित कर दिखाया है। 51 साल की उम्र में हिक्स ने न केवल शानदार गेंदबाजी की, बल्कि 94 साल पुराने एक ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी धूल चटा दी।
जोआन हिक्स इंटरनेशनल क्रिकेट (पुरुष और महिला) में 5 विकेट हॉल लेने वाली अब सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बर्ट आयरनमॉन्गर का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आयरनमॉन्गर ने 1932 में 49 साल 314 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था, जो अब तक अटूट माना जा रहा था। हिक्स ने 51 साल 173 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है।
हिक्स का करियर सफर भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत 47 साल की उम्र में की थी। आज 51 साल की उम्र में उन्होंने ग्रीस के खिलाफ टी20 मुकाबले में अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया।
ग्रीस के खिलाफ मैच में जोआन हिक्स का प्रदर्शन बेहद घातक रहा। उन्होंने मात्र 10 रन खर्च करके 5 विकेट झटके। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने पूरी ग्रीस टीम महज 52 रनों पर ढेर हो गई।
जोआन हिक्स की इस ऐतिहासिक गेंदबाजी की बदौलत आइल ऑफ मैन की टीम ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। 53 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए आइल ऑफ मैन की टीम ने महज पावरप्ले (छठे ओवर) में ही जीत हासिल कर ली। टीम ने 9 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया।
इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल (सबसे उम्रदराज):
Joanne Hicks, from Isle of Man🇮🇲, becomes the FIRST player (men/women) to take a five-wicket haul in international cricket after the age of 50.
— Kausthub Gudipati (@kaustats) August 28, 2026
Breaks a record that stood 96-years.
Previous oldest to take fifer:
Bert Ironmonger🇦🇺 (49Yrs 314D) vs England in 1932. pic.twitter.com/iwKXLgPz9l
नीरज चोपड़ा का सीजन खत्म: चोट ने छीना एशियन गेम्स का रोमांच, अब कौन बनेगा भारत का नया गोल्डन बॉय ?
पहले POCSO, फिर कोमा, और अब मर्डर: दिल्ली के जिम ट्रेनर इमरान की 8 साल की खौफनाक कुंडली
जीसस क्राइस्ट के सामने सलमान को बांधी राखी: अर्पिता के वीडियो ने इंटरनेट पर क्यों मचाई हलचल?
बंगाल की ज़मीन से निकला काला सोना , ऊर्जा सुरक्षा में भारत की बड़ी जीत
GYAN मॉडल: विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की नई राह, विष्णुदेव सरकार ने गढ़ी विकास की नई इबारत
नेपाल में जलप्रलय: 600 से अधिक मौत, सैकड़ों भारतीयों की तलाश जारी
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी दांव, कार्ड नहीं, सीधे इलाज का वादा
नेपाल की बाढ़ से मौत को मात देकर लौटे 106 यात्री, नागपुर के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन
पूरे गांव बह गए, 7,000 मौतें... : नेपाल की तबाही देख सहमे अरबपति बिनोद चौधरी, चीन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर उठाए सवाल!
दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट हथियार: गेंदबाजी में दिखाया दम