नई दिल्ली। भारत के ऊर्जा इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। पश्चिम बंगाल की धरती ने अब काला सोना यानी कच्चा तेल उगलना शुरू कर दिया है। तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) को बंगाल बेसिन में यह ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है।
महज 3 महीने में कमाल केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, अशोकनगर क्षेत्र में विकास कुएं एएस-1जेड (AS-1Z) की ड्रिलिंग शुरू होने के महज तीन महीने के भीतर ओएनजीसी ने उच्च गुणवत्ता वाला क्रूड ऑयल निकालना शुरू कर दिया है। यह एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि है।
हल्दिया रिफाइनरी पहुंची पहली खेप इस खोज की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अशोकनगर से निकले कच्चे तेल की पहली खेप को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) की हल्दिया रिफाइनरी भेज दिया गया है। इस दौरान स्थानीय विधायक और ओएनजीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
ऊर्जा मानचित्र पर चमका बंगाल इस सफलता के बाद पश्चिम बंगाल अब देश के प्रमुख हाइड्रोकार्बन उत्पादक राज्यों की सूची में शामिल हो गया है। जानकारों का मानना है कि अशोकनगर की यह खोज न केवल राज्य के ऊर्जा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे पूरे बंगाल बेसिन में तेल और गैस की तलाश को नई गति मिलेगी।
विदेशी निर्भरता पर लगेगी लगाम भारत फिलहाल अपनी ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में बंगाल बेसिन में मिले तेल के भंडार देश की आयात निर्भरता को कम करने में गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत होगी।
निवेश और रोज़गार के नए रास्ते केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह खोज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश को आकर्षित करेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घरेलू हाइड्रोकार्बन उत्पादन बढ़ाने के विजन को एक नई दिशा देने वाला कदम है।
*In a significant step towards further strengthening India’s unprecedented journey towards energy security and boosting domestic production of hydrocarbons under the dynamic leadership of PM Sh @narendramodi Ji, the first commercial hydrocarbon discovery by @ONGC_ in the Bengal… pic.twitter.com/lynMajRQYG
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) August 28, 2026
दलीप ट्रॉफी 2026: गुरनूर बरार की अचानक लॉटरी, सीधे सेमीफाइनल में दिखाएंगे दम!
नेपाल बाढ़ पर शशि थरूर का बड़ा कदम: भारत सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे, रेस्क्यू के लिए दिए सुझाव
अब मोबाइल चोरी का डर खत्म: संचार साथी ने कैसे बदली फोन रिकवरी की तस्वीर?
अगला नंबर मासूम शर्मा का : अंकित बालियान की हत्या के बाद हरियाणवी सिंगर को मिली जान से मारने की धमकी
JPNIC घोटाला: योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला, पूछा- 200 करोड़ का प्रोजेक्ट 864 करोड़ में कैसे बना?
नेपाल में आपदा का फायदा: बहकर आए बैंक लॉकर पर ग्रामीणों का धावा, 29 गिरफ्तार
हिमालय में खौफनाक मंजर: ग्लेशियर का सुनामी जैसा हमला, 7 मिनट में तबाह हुआ ग्योंग पोर्ट
BPSC परीक्षा में धांधली पर बवाल: पटना में सड़कों पर उतरे छात्र, राजभवन घेराव की तैयारी
वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम से बाहर किए जाने पर सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, बोले- डेढ़ महीने तक यही सोचता रहा
उज्बेकिस्तान के छात्रों ने हिंदी बोलकर जीता पीएम मोदी का दिल, सोशल मीडिया पर बयां की खुशी