प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के तहत उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौरे पर रवाना हो चुके हैं। अपनी यात्रा शुरू करने से पहले, पीएम मोदी ने ताशकंद के छात्रों का एक वीडियो साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। इस वीडियो में वहां के छात्र बेहद शुद्ध हिंदी में प्रधानमंत्री का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा- हिंदी का जादू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, उज्बेकिस्तान की यात्रा शुरू करने से पहले वहां के युवा मित्रों का उत्साह देखकर बहुत खुशी हो रही है। यह और भी खास है कि उन्होंने अपने संदेश को इतनी खूबसूरती से हिंदी भाषा में व्यक्त किया। पीएम ने उनकी मेहनत और हिंदी के प्रति लगाव की जमकर सराहना की।
छात्रों ने दिल से किया स्वागत वीडियो में ताशकंद के छात्र बारी-बारी से सामने आए और पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। एक छात्र समंदर ने कहा, माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी, ताशकंद आपका बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अन्य छात्रों ने भारत की संस्कृति के प्रति अपना आकर्षण जाहिर किया और कहा कि वे हिंदी सीख रहे हैं और दोनों देशों की दोस्ती उनके लिए बेहद खास है।
रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी मजबूती अपनी इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता व्यापार, निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा करेंगे। पीएम विकसित भारत और यांगी उज्बेकिस्तान के साझा विजन को आगे बढ़ाने पर भी जोर देंगे।
सांस्कृतिक संबंधों का केंद्र ताशकंद ताशकंद दौरे के दौरान पीएम मोदी शास्त्री स्मारक और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज स्थित महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करेंगे। पीएम का मानना है कि ये स्थान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों और लोगों के आपसी जुड़ाव के मजबूत प्रतीक हैं।
बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन पर नजर उज्बेकिस्तान के बाद प्रधानमंत्री मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाएंगे। वहां वे 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन संगठन की स्थापना के 25 साल पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है, जिसे मध्य एशिया के साथ भारत के राजनीतिक और रणनीतिक संबंधों को विस्तार देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
As I am about to begin my Uzbekistan visit, I am very happy to see the enthusiasm of my young friends from Uzbekistan, beautifully expressed in this video.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2026
What makes it even more special is the fact that they did it in Hindi and they did it so well! pic.twitter.com/7OReBVEfDB
मैनपुरी में सड़क पर जंग : बीच सड़क पर भिड़े ट्रैफिक सिपाही और बाइक सवार, जमकर चले घूंसे
नेपाल की तबाही पर एकजुट हुआ भारत; खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की मदद की अपील
ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत: उज्बेकिस्तान के साथ रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई धार
उन्हें पता नहीं था मैं विकेटटेकर हूं... , 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने खोला ईशान किशन के साथ हुए उस सीक्रेट का राज
क्या सलमान खान की हैट के पीछे छिपा है मॉन्स्टर ? वायरल लुक ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
बिहार की बेटी ने की समय रैना की बोलती बंद, इंडियाज गॉट लेटेंट में मचा बवाल
नीरज चोपड़ा हुए बाहर, एशियन गेम्स 2026 में अब किसके सिर सजेगा गोल्ड का ताज?
रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बड़ा तोहफा: 67 लाख बहनों के खातों में पहुंची महतारी वंदन की सौगात
266 रुपये की यूरिया 800 में: किसानों की जेब काटने वाले 8 कृषि केंद्रों पर गिरी गाज
दूध-घी के दम पर 143 की रफ्तार: बुलंदशहर के शुभम गौतम बने यूपी क्रिकेट की नई स्पीड गन