दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में अपनी जादुई गेंदबाजी से सबको चौंकाने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। वैभव ने अपनी बल्लेबाजी की चमक के बीच गेंदबाजी में भी अपना लोहा मनवाया है।
ईशान किशन ने क्यों थमाई गेंद? नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ मैच में जब विकेट नहीं गिर रहे थे, तो कप्तान ईशान किशन ने वैभव को गेंदबाजी की कमान सौंपी। वैभव ने इस रिस्की कॉल को एक मौके के रूप में लिया। उन्होंने कहा कि ईशान भैया शायद रिस्क ले रहे थे, लेकिन उन्हें ये अंदाजा नहीं था कि मैं एक विकेटटेकर गेंदबाज भी हूं।
दो गेंदों पर दो झटके वैभव ने अपनी गेंदबाजी से साबित कर दिया कि वे सिर्फ अच्छे बल्लेबाज ही नहीं हैं। उन्होंने 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह को और पांचवीं गेंद पर इमलीवाती लेमटुर को अपना शिकार बनाया। एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर उन्होंने मैच का रुख पलट दिया।
विकेट लेने का मजा ही अलग है अपनी गेंदबाजी पर बात करते हुए वैभव ने कहा, किसी भी बल्लेबाज को गेंदबाजी करना पसंद होता है। मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी कि मुझे चाहे 2-3 ओवर ही क्यों न मिलें, मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। बल्लेबाजी में उस मैच में मेरा दिन अच्छा नहीं था, इसलिए गेंद से टीम के लिए योगदान देकर बेहद खुशी हुई।
सेमीफाइनल के लिए तैयार वैभव दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर-फाइनल में बल्ले से वैभव भले ही सिर्फ 8 रन बना पाए हों, लेकिन उनकी गेंदबाजी ने टीम की जीत सुनिश्चित की। अब सबकी नजरें 30 अगस्त से शुरू हो रहे सेमीफाइनल पर टिकी हैं, जहां वैभव का सामना रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल टीम से होगा।
क्या यह युवा खिलाड़ी सेमीफाइनल में फिर से अपनी गेंदबाजी का जादू दिखा पाएगा? यह देखना दिलचस्प होगा।
Vaibhav Sooryavanshi provides Double Delight ✌️
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 25, 2026
Picks up 2⃣ wickets in the over. 2 excellent catches as well. 🙌
North East Zone are 79/7 in the 2nd innings after following on.
Scorecard ▶️ https://t.co/XJFhfvvTIU#DuleepTrophy pic.twitter.com/NnYbBPnrja
नेपाल बाढ़ पर शशि थरूर का बड़ा कदम: भारत सरकार की तारीफ में पढ़े कसीदे, रेस्क्यू के लिए दिए सुझाव
ममदानी को 10 हजार जन्म लेने पड़ेंगे... , मोहन भागवत के कार्यक्रम पर न्यूयॉर्क में मचा सियासी घमासान
भारत की मिसाइल शक्ति से थरथराए पड़ोसी, हिंद महासागर में 3000 किमी का नो-फ्लाई ज़ोन घोषित
एशियन गेम्स से बाहर हुए गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, चोट के कारण सीजन का किया अंत
सोनिया गांधी की किताब पर विवाद: चीन, मोदी और RSS पर हटाए जाने थे अंश? जानिए क्या है पूरा मामला
BPSC परीक्षा में धांधली पर बवाल: पटना में सड़कों पर उतरे छात्र, राजभवन घेराव की तैयारी
न पति काम करते हैं, न दोनों नल्ले बेटे , समय रैना के तंज पर अर्चना पूरन सिंह ने ऐसे की बोलती बंद
पीडीए की आंधी से विरोधियों के पेट में दर्द: अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग, कहा- दोषियों पर जल्द दर्ज हो FIR
इमरान खान के साथ जो हो रहा है वो गलत है : जावेद मियांदाद ने सरकार से की भावुक अपील