नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी जनसभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने इसे संविधान का अपमान और आपराधिक कृत्य करार देते हुए प्रधानमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग लगातार दलित नेताओं के अपमान में शामिल हैं। उन्होंने कहा, जब किसी स्थान का शुद्धिकरण किया जाता है, तो इसका स्पष्ट अर्थ है कि वे दलितों को अपवित्र मानते हैं। यह अस्पृश्यता का ही आधुनिक और घिनौना रूप है, जो भारतीय संविधान के तहत एक गंभीर अपराध है।
राहुल गांधी ने मांग की कि प्रधानमंत्री मोदी को उन लोगों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज करने का आदेश देना चाहिए, जिन्होंने हल्द्वानी में यह कुकृत्य किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री खुद को पूरे देश का नेता कहते हैं, लेकिन उनकी पार्टी के लोग खुलेआम दलितों का अपमान कर रहे हैं। यह सिर्फ खड़गे जी का मुद्दा नहीं है, बल्कि भारत के हर दलित व्यक्ति का सम्मान का सवाल है।
राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति विशेष की बात नहीं है, बल्कि एक वैचारिक लड़ाई है। उन्होंने कहा, अगर देश के सबसे बड़े विपक्षी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ऐसा बर्ताव किया जा सकता है, तो आम दलित नागरिकों की स्थिति क्या होगी? यह भाजपा और आरएसएस की वही विचारधारा है जिसके खिलाफ हम लड़ रहे हैं।
वहीं, इस पूरे मामले पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, भाजपा का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस दलित समुदाय को गुमराह करने के लिए अफवाहें फैला रही है। अगर वहां कोई अनुष्ठान हुआ, तो वह किसी संगठन का निजी मामला हो सकता है, भाजपा इसे पूरी तरह खारिज करती है।
जब राहुल गांधी से भाजपा की हालिया संगठनात्मक नियुक्तियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा, भाजपा की नई टीम हो या पुरानी, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी लड़ाई किसी संगठन के ढांचे से नहीं, बल्कि उनकी विचारधारा और संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ है।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, This act violates the SC/ST Act. Performing a purification ritual is a crime. Yet, no action has been taken. Therefore, we demand that an FIR be registered immediately against those who carried out this purification ritual in… https://t.co/4auudCygHp pic.twitter.com/OH3VWpES0P
— ANI (@ANI) August 29, 2026
खड़गे के शुद्धिकरण पर भड़के राहुल गांधी: धामी सरकार से की FIR की मांग, RSS पर बोला बड़ा हमला
एवरेस्ट और लालजी गोधू की हींग पर FSSAI का कड़ा प्रहार, गुणवत्ता जांच में फेल होने पर बिक्री पर लगी रोक
सूर्यकुमार यादव का खुलासा: पहली सैलरी से खरीदे थे क्रिकेट बैट, वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तानी छिनने पर छलका दर्द
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का कार्यक्रम: RSS प्रमुख के दौरे पर क्यों मचा है सियासी बवाल?
चारों तरफ मौत का सैलाब और बीच में खड़ा हरा घर : हिमालय की तबाही का वो मंजर जिसने दुनिया को चौंकाया
दलीप ट्रॉफी 2026: गुरनूर बरार की अचानक लॉटरी, सीधे सेमीफाइनल में दिखाएंगे दम!
दिल्ली की रेखा सरकार पर मंडराया संकट: 1.5 साल में 3 बड़े घोटालों का आरोप, इस्तीफे पर अड़ी आप
कैमरे में कैद हुआ ग्लेशियर टूटने का खौफनाक मंजर, नेपाल में मची तबाही का वीडियो वायरल
बाढ़ के पानी में बहकर आया बैंक लॉकर, लूट रहे थे 92 लाख; 29 लोग गिरफ्तार
अब मोबाइल चोरी का डर खत्म: संचार साथी ने कैसे बदली फोन रिकवरी की तस्वीर?