कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट (India s Got Latent) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार शो के दौरान की गई कुछ टिप्पणियों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। शो के एक आगामी एपिसोड का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बिहारी और कश्मीरी मूल को लेकर की गई बातों पर कड़ी आपत्ति जताई गई है।
क्या हुआ शो में? शो के दौरान समय रैना और स्टैंड-अप कॉमेडियन शैरन वर्मा के बीच तीखी बातचीत हुई। समय रैना ने शैरन को लेकर बिहारियों पर टिप्पणी की, तो जवाब में शैरन ने भी कश्मीरी मूल के समय रैना पर तंज कसते हुए पत्थरबाजी से जुड़े संदर्भ का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो क्लिप तेजी से फैल रहा है, जिसे लेकर जनता में नाराजगी देखी जा रही है।
बीजेपी विधायक राम कदम का कड़ा रुख इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी विधायक राम कदम ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, समाज में कुछ ऐसी ताकतें हैं जो केवल पब्लिसिटी के लिए जानबूझकर विवादित बयान देती हैं। कदम ने दो टूक कहा कि कश्मीरी पंडितों और सनातन धर्म का मजाक किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेता ने इस बात पर भी जोर दिया कि गलत बयान देना और बाद में माफी मांग लेना, पब्लिसिटी पाने का एक आसान तरीका बन गया है।
अर्चना पूरन सिंह ने दिया करारा जवाब एपिसोड में पैनलिस्ट के तौर पर मौजूद अर्चना पूरन सिंह ने भी समय रैना को आईना दिखाने में देर नहीं की। जब रैना ने व्लॉगिंग का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इसके लिए किसी टैलेंट की जरूरत नहीं होती, तो अर्चना ने तुरंत उनसे सवाल किया, क्या गालियां देना टैलेंट है? अर्चना का यह पलटवार सुनकर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए और समय रैना कुछ देर के लिए निरुत्तर नजर आए।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस शो के कंटेंट को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला गंभीर होने के कारण ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर नई बहस छिड़ गई है। जहां एक वर्ग इसे कॉमेडी कहकर बचाव कर रहा है, वहीं दूसरा वर्ग इसे संस्कृति और भावनाओं का अपमान बता रहा है। फिलहाल, शो के मेकर्स या समय रैना की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Mumbai, Maharashtra: On comedian Samay Raina&dhapos;s alleged remarks about Biharis and Kashmiri Pandits during his show, BJP MLA Ram Kadam says, There are certain forces in society that deliberately make controversial statements simply to gain publicity. Their sole objective is to… pic.twitter.com/rhwV8Vn9hS
— IANS (@ians_india) August 29, 2026
टीम इंडिया के लिए मिली-जुली खबर: बुमराह-पांड्या की वापसी पर सस्पेंस, युवा स्टार पूरी तरह फिट
क्या आपकी रसोई में मौजूद हींग है असली? Everest और Laljee Godhoo पर FSSAI का बड़ा एक्शन
सुनील नरेन का तूफानी खेल: 6 छक्कों से बारबाडोस को किया तहस-नहस
सीएसके में बड़ा बदलाव: क्या धोनी संभालेंगे कोच की कमान? 20 सितंबर को खुलेगा राज
बाढ़ के पानी में बहकर आया बैंक लॉकर, लूट रहे थे 92 लाख; 29 लोग गिरफ्तार
वृद्धाश्रम में भावुक हुए पवन सिंह: बुजुर्गों के पैर छूकर बोले- आप इंसान के रूप में साक्षात भगवान हैं
बारिश और कीचड़ में ढाल बना नन्हा भाई, बहन को बचाने के लिए कुत्ते से भी भिड़ा
क्या रोज अंडा खाना है दिल के लिए खतरनाक? 28 साल के वैश्विक डेटा ने तोड़ा अंडे से जुड़ा मिथक
रक्षाबंधन पर मुफ्त बस का वादा बना अखिलेश के लिए वार का हथियार, BJP पर साधा निशाना
सलमान खान की राखी सेलिब्रेशन में दिखी ईसा मसीह की पेंटिंग, वीडियो देख लोग बोले- यही असली भारत है