रांची: झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। सोमवार को हजारों अभ्यर्थियों ने विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला, जिससे राजधानी की सड़कें रणभूमि में तब्दील हो गईं।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था। विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए प्रशासन ने वॉटर कैनन का जमकर इस्तेमाल किया। इसी दौरान एक छात्र का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करता हुआ नजर आया। यह दृश्य सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती साबित हुआ।
आंदोलन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। खराब स्वास्थ्य के बावजूद, वे एंबुलेंस में बैठकर मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि भूख हड़ताल के चलते महतो का वजन 10.5 किलोग्राम कम हो गया है।
यह मार्च मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन के दिन निकाला गया। प्रदर्शनकारी पुराने विधानसभा परिसर से नए विधानसभा भवन तक पहुंचने की कोशिश में जुटे रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आरएएफ (RAF), जिला पुलिस और क्यूआरटी (QRT) के 1,500 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। शहर के अधिकांश स्कूल एहतियातन बंद कर दिए गए हैं।
सरकार का कहना है कि प्रदर्शनकारियों की 98 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं, लेकिन विवाद अभी सुलझा नहीं है। सरकार केवल तीन परीक्षाओं को रद्द करने पर सहमत हुई है, जबकि छात्रों की मांग 13 परीक्षाओं को रद्द करने और पूरे सिस्टम में सुधार की है।
जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच के नेता रवींद्र पासवान ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे पीछे नहीं हटेंगे। छात्रों की मुख्य मांग है कि इन सभी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई से कराई जाए या फिर राज्य से बाहर के किसी रिटायर हाईकोर्ट जज की निगरानी में मामले की निष्पक्ष जांच हो। फिलहाल, छात्रों और सरकार के बीच का यह गतिरोध गहराता जा रहा है।
*#WATCH रांची (झारखंड) में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन | छात्र प्रदर्शनकारियों का विधानसभा घेराव मार्च तेज होने पर एक प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़ गया। pic.twitter.com/H84oJfENhf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 10, 2026
सावन का दूसरा सोमवार: शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, आस्था का उमड़ा सैलाब
डीडवाना: मौत के मुंह में घायल, और अस्पताल में ताला; स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता का काला सच
बोल मैं शेर हूं : E-20 पेट्रोल पर केजरीवाल का पीएम मोदी पर तंज, चुटकुले के जरिए साधा निशाना
वॉर्म-अप में टीम इंडिया का पावर-प्ले : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चमके ये 5 सितारे
उन्नाव में तालिबानी फरमान: मोबाइल चोरी के शक में युवक का सिर मुंडवाकर पहनाई चप्पलों की माला
वायरल हुए रवि किशन के मनी फॉलोज डायलॉग पर मचा बवाल, एक्टर ने दी ये बड़ी प्रतिक्रिया
संसद में गतिरोध खत्म: छात्र प्रदर्शन पर चर्चा के लिए तैयार सरकार, किरेन रिजिजू ने रखी यह शर्त
JPSC-JSCC विवाद: सरकार-छात्रों की 5 घंटे की मैराथन बैठक बेनतीजा, कल होगा विधानसभा घेराव
98% मांगें मंजूर, फिर भी अड़े छात्र: CBI जांच की जिद पर फंसा झारखंड भर्ती विवाद
ममता पर अब फूल नहीं, कीचड़ ही उछाला जाएगा : बीजेपी विधायक के बयान से बंगाल में बवाल