पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हुए हमले ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच आरोपों का दौर तेज हो गया है। इसी बीच, बीजापुर से बीजेपी विधायक सुदीप्त दास के एक विवादित बयान ने आग में घी डालने का काम किया है।
हमले को बताया जन आक्रोश ममता बनर्जी के काफिले पर कीचड़ और चप्पल फेंके जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक सुदीप्त दास ने इसे जानलेवा साजिश के टीएमसी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ममता बनर्जी यहां केवल राजनीति करने आई थीं। अगर किसी ने उन पर कीचड़ फेंक दिया, तो क्या वह किसी की जान लेने का प्रयास हो गया?
हमसे पूछिए क्या होता है असली हमला सुदीप्त दास ने जेपी नड्डा और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए पुराने हमलों का हवाला देते हुए कहा कि असली जानलेवा हमले वे थे, जो बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए। उन्होंने बेहद तीखे शब्दों में कहा, ममता बनर्जी ने खुद बंगाल के राजनीतिक स्तर को गिराया है। जिस तरह की राजनीति उन्होंने की है, उसके बाद अब उन पर फूल नहीं, बल्कि कीचड़ ही उछाला जाएगा।
क्या है पूरा मामला? पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हलिशहर में पुलिस कस्टडी में मारे गए एक टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं। रास्ते में आक्रोशित भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया और उस पर कीचड़, जूते-चप्पल और पानी की बोतलें फेंकीं। ममता बनर्जी का आरोप है कि बड़ी-बड़ी पत्थरें फेंकी गईं, जिससे उनकी जान जा सकती थी।
टीएमसी और बीजेपी आमने-सामने टीएमसी ने इस घटना को बीजेपी द्वारा प्रायोजित हमला करार दिया है। पार्टी प्रवक्ताओं ने सुदीप्त दास के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे हिंसा को बढ़ावा देने वाला बताया है। वहीं, बीजेपी का कहना है कि यह हमला किसी पार्टी का प्लान नहीं था, बल्कि पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद जनता का स्वतःस्फूर्त गुस्सा था।
इलाके में भारी तनाव इस घटना और तीखी बयानबाजी के बाद बैरकपुर और हलिशहर के संवेदनशील इलाकों में भारी तनाव बना हुआ है। किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए वहां पुलिस बल के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को तैनात कर दिया गया है। बंगाल का राजनीतिक पारा फिलहाल उबाल पर है।
*#WATCH | Barrackpore: Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, Large stones were hurled at my car by anti-social elements,right in front of the police. The attack on the vehicle was so severe that if the windows had been open, my head would have been split open.… pic.twitter.com/PIdFM1Oxcr
— ANI (@ANI) August 9, 2026
पुडुचेरी पुलिस को मिला प्रेसिडेंट्स कलर का गौरव, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - आपकी वीरता का स्वर्णिम अध्याय
बारामती में फिर दहला आसमान: रनवे से फिसला ट्रेनी विमान, बार-बार हादसों से उठे सवाल
मथुरा में कारसेवा का बिगुल: 6 दिसंबर को जन्मभूमि कूच का ऐलान, संतों का हुंकार- कृष्ण लला हम आएंगे
दिल्ली में कांवड़ यात्रा अलर्ट: 11 अगस्त तक इन रास्तों से बचें, ट्रैफिक पुलिस की सख्त एडवाइजरी
कल फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: दिल्ली-यूपी समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली की सड़कों से गायब होंगे भिखारी बच्चे , CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन प्लान
कान पकड़कर बोलो गलती हो गई : कांवड़ यात्रा के बीच घिरे पुनीत सुपरस्टार, वायरल वीडियो पर मचा बवाल
खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता : ममता बनर्जी के काफिले पर हमला और हलीशहर में तनाव
तिरंगा हमारी आन-बान-शान, अपमान बर्दाश्त नहीं : लखनऊ में गरजे सीएम योगी
जेपीएससी-जेएसएससी पेपर लीक मामला: छात्रों के समर्थन में उतरे जयराम महतो, किया एक दिन का निर्जला अनशन