झारखंड में JPSC और JSCC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्रों का आंदोलन और तेज हो गया है। रविवार को रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच करीब 5 घंटे तक चली वार्ता किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। बैठक के बेनतीजा रहने के बाद छात्रों ने ऐलान किया है कि वे सोमवार, 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे।
शांतिपूर्ण घेराव पर अड़े छात्र बैठक के बाद छात्र नेता कुणाल ने दोटूक शब्दों में कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने साफ किया, हमारा विधानसभा घेराव शांतिपूर्ण होगा, लेकिन हम अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। हमें CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं है, हम इस पर कोई समझौता नहीं करेंगे।
सरकार का एक्शन प्लान: CID और ED जांच का दांव झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सरकार ने अनियमितताओं को हल करने के लिए एक रूपरेखा तैयार की है। सरकार ने जांच के लिए CID और ED दोनों का रुख करने का फैसला किया है। इसके साथ ही, एक फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा ताकि 90 दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा सके। परीक्षाओं में सुधार के लिए IIT-ISM, IIM रांची और XLRI के विशेषज्ञों की एक समिति बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है।
परीक्षा रद्द करने पर अटका पेंच सबसे बड़ा विवाद CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग पर है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्पष्ट किया कि चूंकि यह परीक्षा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और निगरानी में आयोजित की गई थी, इसलिए सरकार एकतरफा निर्णय लेकर इसे रद्द नहीं कर सकती। सरकार ने इसके बजाय एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में निगरानी समिति बनाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र इस पर सहमत नहीं हुए।
सरकार का दावा: 98% मांगों पर बनी सहमति मंत्री ने दावा किया कि सरकार ने छात्रों की 98 प्रतिशत मांगों को मान लिया है। उन्होंने कहा, परीक्षा रद्द करने की मांग को पूरा करना कानूनन संभव नहीं है क्योंकि इसके परिणाम आ चुके हैं और सफल अभ्यर्थी नौकरी कर रहे हैं। सरकार ने छात्रों का भरोसा जीतने के लिए रिटायर जज वाली समिति का सुझाव दिया था, जो CID की कार्यप्रणाली पर नजर रखती।
सरकार का कहना है कि उन्होंने आंदोलन को समाप्त करने के लिए पूरी संवेदनशीलता दिखाई है, लेकिन अब गेंद छात्रों के पाले में है। वहीं, छात्रों की जिद और विधानसभा घेराव के ऐलान से राजधानी में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
*#WATCH | Ranchi, Jharkhand: JPSC-JSCC aspirants protest | After meeting with representatives of the government, Kunal a student leader says, Let me clarify that our Vidhan Sabha gherao will continue peacefully. Our demand is for a CBI inquiry; we will not compromise on that. pic.twitter.com/u0HenTgpOg
— ANI (@ANI) August 9, 2026
पुलिस हिरासत में TMC नेता की संदिग्ध मौत: परिवार ने लगाए हत्या के गंभीर आरोप, अभिषेक बनर्जी ने उठाए सवाल
रील के चक्कर में ममता शर्मसार: फ्लाईओवर पर बच्चे को अकेला छोड़ वीडियो बनाती दिखी महिला
JPSC में बड़ी हलचल: छात्रों के आंदोलन के बीच तीन सदस्यों का इस्तीफा, जारी रहेगा संग्राम
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला: पत्थर और जूतों से किया गया वार, बाल-बाल बचीं पूर्व मुख्यमंत्री
बारामती एयरपोर्ट बना हादसों का अड्डा: ट्रेनिंग के दौरान फिर क्रैश हुआ विमान, बाल-बाल बची जान
जो खेलेगा, वो खिलेगा : पीएम मोदी से मिले कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन, जोश से भरा माहौल
रियो डी जेनेरियो: घने जंगल में गिरा हेलीकॉप्टर, एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत 4 की मौत
रांची में आर-पार की लड़ाई: JPSC-JSSC विवाद पर सरकार के साथ तीसरे दौर की वार्ता, मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली में AAP का नया दांव: छात्र राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बदली ASAP की कमान
अल्मोड़ा की वादियों में बसा 2500 साल पुराना जागेश्वर धाम: सावन में गूंज रही बाल भोलेनाथ की जय-जयकार