श्रीलंका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी खुशनुमा नजर आया। रवींद्र जडेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वे कोच गौतम गंभीर के सामने टीम के साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव के बॉलिंग एक्शन का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।
गंभीर की हंसी नहीं रुकी यह वाकया मैच के ब्रेक के दौरान का है। बालकनी में खड़े जडेजा ने पहले दो ठुमके लगाए और फिर कुलदीप यादव के तैरने वाले बॉलिंग एक्शन की नकल उतारी। जडेजा का यह मजाकिया अंदाज देखकर गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक पाए और ठहाके लगाने लगे। विराट और रोहित के बिना टीम में अब जडेजा ही मस्ती का केंद्र बने हुए हैं।
प्रैक्टिस मैच में जडेजा का जलवा जडेजा ने केवल मैदान के बाहर ही नहीं, बल्कि अंदर भी अपने खेल से सबको प्रभावित किया। संन्यास की अटकलों के बीच जडेजा ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया है। उन्होंने गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाए, तो वहीं बल्लेबाजी में भी अर्धशतक (63 रन) ठोककर अपनी उपयोगिता साबित कर दी।
पडिक्कल का शतक और टीम इंडिया का दबदबा मैच की बात करें तो श्रीलंका ने पहली पारी में 363 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और नाबाद 142 रनों की शानदार पारी खेली। केएल राहुल ने 40 और मानव सुथार ने 41 रन का योगदान दिया।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। अब मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया की नजरें श्रीलंका पर दबाव बनाने और मैच में अपनी पकड़ मजबूत करने पर होंगी।
#1 All-rounder for a reason.😂
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 8, 2026
Ravindra Jadeja can bat, bowl, field, and apparently, crack Gautam Gambhir too. 😆
Watch Day 3 of SLC XI vs #TeamIndia tomorrow, 10 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/TWbJzVPEed
क्या Gen-Z बन गई है भारत की नई राजनीतिक शक्ति? पीएम मोदी और राहुल गांधी की नजरें युवाओं पर
इंसान बना कुत्ता : 220 करोड़ की सर्जरी का सच या महज एक प्रॉप का कमाल?
रवींद्र जडेजा का मस्तीभरा अंदाज, मैदान पर कुलदीप यादव की नकल देख हंसी से लोटपोट हुए गंभीर
राहुल गांधी का E20 वाला वीडियो हुआ वायरल: क्या अपनी ही पोल खोल बैठे कांग्रेस नेता?
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम: दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मदमहेश्वर यात्रा पर लगी रोक
पाकिस्तान में लश्कर का एक और आतंकी ढेर: इस्लामाबाद की मस्जिद में संदिग्ध मौत से दहशत
ससुराल में प्रेमिका से मिलना पड़ा महंगा, रंगे हाथों पकड़े गए प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने की तालिबानी पिटाई
स्पाइडर-मैन की स्क्रीनिंग में गैस अटैक : बदबू से बेहाल हुए दर्शक, थिएटर छोड़कर भागने को हुए मजबूर
ट्रंप के संकटमोचक अब देश के सबसे बड़े वकील: टॉड ब्लैंच बने अमेरिका के नए अटॉर्नी जनरल
कांवड़ यात्रा का मॉडर्न मेन्यू : पोहा-जलेबी से लेकर पिज्जा-पास्ता तक का स्वाद, शिविरों में तकनीक का तड़का