पाकिस्तान में लश्कर का एक और आतंकी ढेर: इस्लामाबाद की मस्जिद में संदिग्ध मौत से दहशत
News Image

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में भारत के एक और बड़े दुश्मन का खात्मा हो गया है। लश्कर-ए-तैयबा का सीनियर कमांडर कारी सईद अब्दुल अजीज अब इस दुनिया में नहीं है। उसकी मौत इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुई, जो अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

मस्जिद के द्वार पर गिरा कमांडर रिपोर्ट के मुताबिक, कारी सईद इस्लामाबाद की कुबा मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचा था। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मस्जिद के प्रवेश द्वार पर वह अपना बैग रखकर बैठता है और अचानक जमीन पर लुढ़क जाता है। वहां मौजूद लोगों ने उसे सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कौन था कारी सईद? कारी सईद लश्कर के वैचारिक और वित्तीय नेटवर्क का मुख्य स्तंभ था। वह भारत के जम्मू-कश्मीर में मारे गए लश्कर आतंकियों के परिवारों की देखभाल करने वाले विभाग का प्रमुख था। नमाज से पहले उसके द्वारा किसी अज्ञात स्थान पर भोजन करने की जानकारी भी सामने आई है, जिससे जहर दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

आतंकियों के बीच गहराया खौफ यह घटना पाकिस्तान में छिपे बैठे अन्य आतंकियों के लिए बड़ा संदेश है। हाल के दिनों में लाहौर, कराची, रावलपिंडी और सियालकोट जैसे सुरक्षित शहरों में एक-एक कर कई टॉप आतंकी कमांडरों की रहस्यमयी मौतें हुई हैं। चाहे वह पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ हो या खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, इन सभी का खात्मा एक ही पैटर्न पर हुआ है।

सुरक्षित पनाहगाह बना कब्रगाह इन घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि पाकिस्तान अब आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा। पाकिस्तानी पुलिस आज तक इन हत्याओं के पीछे का सच सामने नहीं ला सकी है। इन लगातार होती रहस्यमयी मौतों ने पाकिस्तान में पनाह लिए बैठे भारत-विरोधी तत्वों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। उन्हें अब हर वक्त अपने सामने मौत नाचती हुई दिखाई दे रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या फिर साथ आएंगे भाजपा और अकाली दल? पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल के बदले सुर

Story 1

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल के लिए CM मान की सिफारिश, राज्यपाल को लिखा पत्र

Story 1

FIFA वर्ल्ड कप 2026: मेसी पर मंडराया जानलेवा खतरा, बम धमाकों की साजिश से दहला टूर्नामेंट

Story 1

फुटबाल जगत को बड़ा झटका: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन

Story 1

कांवड़ यात्रा का मॉडर्न मेन्यू : पोहा-जलेबी से लेकर पिज्जा-पास्ता तक का स्वाद, शिविरों में तकनीक का तड़का

Story 1

पुराना दंगा अलायंस है PDA , अखिलेश यादव के फॉर्मूले पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा हमला

Story 1

प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी: कंगना रनौत ने सीईओ मुग्धा प्रधान को लिया आड़े हाथ

Story 1

अमेरिका चुकाए हर्जाना, तभी खुलेगा होर्मुज: ईरान ने रखी सख्त शर्त

Story 1

जब IIT दिल्ली में PM मोदी ने ली चुटकी, बोले- मैं बाबा बागेश्वर नहीं, पर आपके मन में क्या चल रहा है...

Story 1

थप्पड़ मारूंगी : PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी कर विवादों में घिरीं iThrive की CEO मुग्धा प्रधान