फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हालिया पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के दौरान मेसी को सबसे अधिक जानलेवा धमकियों का सामना करना पड़ा, जिसमें आत्मघाती हमलों और बम धमाकों की साजिशें शामिल थीं।
डलास में हुआ बड़ा सुरक्षा अलर्ट टूर्नामेंट के दौरान सबसे गंभीर घटना डलास में अर्जेंटीना और जॉर्डन के मैच से पहले हुई। एक अज्ञात कॉलर ने डलास एयरपोर्ट पर फोन कर दावा किया कि वह और उसके दो साथी घर पर बने बमों और AR-15 राइफलों के साथ स्टेडियम की ओर बढ़ रहे हैं। इस धमकी में सीधे तौर पर मेसी और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को निशाना बनाने की बात कही गई थी।
स्टेडियम में बम होने की दहशत अटलांटा में अर्जेंटीना और मिस्र के मैच के दौरान स्थिति और भी भयावह हो गई। एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि वह अपने शरीर पर विस्फोटक बांधकर मेसी पर हमला करेगा। इसके साथ ही, स्टेडियम के अंदर तीन बम रखे होने की सूचना मिली। आनन-फानन में K-9 टीमों, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक विशेषज्ञों ने पूरे वेन्यू को घेर लिया और गहन तलाशी अभियान चलाया।
FBI की निगरानी में बना रहा सुरक्षा कवच इन धमकियों को देखते हुए, अमेरिका और प्रतिभागी देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने FBI के साथ मिलकर एक विशेष नेटवर्क तैयार किया था। इस नेटवर्क का काम आतंकवाद से जुड़े अलर्ट, हिंसक धमकियों और संदिग्ध गतिविधियों पर पल-पल की नजर रखना था। मेसी के अलावा उनके परिवार और टीम की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे।
सिर्फ मेसी ही नहीं, अन्य दिग्गज भी निशाने पर सुरक्षा रिपोर्ट में सामने आया है कि केवल मेसी ही नहीं, बल्कि अन्य फुटबॉलर भी सुरक्षित नहीं थे। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के होटल में घुसने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, फ्रांसीसी रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर को 6,000 से अधिक धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज भेजे गए, जिसने आयोजन के दौरान सुरक्षा के स्तर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।
🚨 BREAKING: A US police report reveals Lionel Messi received the most threats of any player during the 2026 World Cup — including an alleged suicide-attack plot. 😱🇦🇷
— The Poise Sports (@ThePoiseSportHQ) August 8, 2026
Before Argentina’s group-stage clash with Jordan, a man called Dallas airport claiming he and two others would… pic.twitter.com/YJHvXUf4ts
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास: 8 फीट 10 इंच लंबे बालों के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में कलह की आग: दिग्गजों की मौजूदगी में भिड़े समर्थक, अनुशासन हुआ तार-तार
गॉल टेस्ट से पहले भारत की बड़ी टेंशन खत्म: देवदत्त पडिक्कल के शतक से सुलझी नंबर-3 की गुत्थी!
अभ्यास मैच में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, श्रीलंका में टॉप ऑर्डर की विफलता से टीम इंडिया संकट में
6, 6, 6, 6! गुरनूर बरार की आतिशी बल्लेबाजी देख दंग रह गए गौतम गंभीर
बॉक्स ऑफिस का नया सुल्तान , यश की टॉक्सिक के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
पुराना दंगा अलायंस है PDA , अखिलेश यादव के फॉर्मूले पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा हमला
भाई के जनाजे में पहुंचेगे अतीक के बेटे: उमर और अली को कड़ी सुरक्षा में प्रयागराज ले जा रही पुलिस
IPL 2027 से बाहर हो सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज? वर्कलोड मैनेजमेंट बना बड़ी चुनौती
इंसान बना कुत्ता : 220 करोड़ की सर्जरी का सच या महज एक प्रॉप का कमाल?