कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन चिंता का विषय बन गया है। श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन भारतीय टॉप ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ाता नजर आया।
पंत समेत कई स्टार बल्लेबाज फ्लॉप टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह विफल रहे। पंत केवल 5 गेंदों का सामना कर सके और मात्र 2 रन बनाकर रमेश मेंडिस का शिकार हो गए।
पंत के अलावा यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल भी पिच पर टिकने में नाकाम रहे। जायसवाल शून्य पर विश्वा फर्नांडो की गेंद पर आउट हुए, जबकि जुरेल के बल्ले से केवल 1 रन निकला। इस तरह के प्रदर्शन ने टीम प्रबंधन की चिंता जरूर बढ़ा दी है।
केएल राहुल का संयम और देवदत्त पडिक्कल का धमाका मुश्किल हालात में केएल राहुल ने जिम्मेदारी दिखाई। राहुल ने 67 गेंदों का सामना करते हुए 40 रनों की संयमित पारी खेली, जिसमें 5 चौके और एक शानदार छक्का शामिल था।
वहीं, दूसरी ओर देवदत्त पडिक्कल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पडिक्कल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 121 गेंदों में 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके जड़े। पडिक्कल का यह शतक उन्हें टेस्ट टीम में नंबर-3 के दावेदार के रूप में मजबूती से स्थापित करता है।
गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन अभ्यास मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भी फीका रहा था, जहां तेज गेंदबाज एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे थे। अब दूसरे दिन बल्लेबाजों के इस लचर प्रदर्शन ने टीम इंडिया को संकट में डाल दिया है। विदेशी पिचों, विशेषकर श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों का यह संघर्ष आगामी सीरीज के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
- Yashasvi Jaiswal dismissed for 0.
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 8, 2026
- Dhruv Jurel dismissed for 1.
- Rishabh Pant dismissed for 2.
INDIA IN BIG BIG TROUBLE ❌ pic.twitter.com/mbUGv80Gpx
JPSC-JSSC विवाद: सरकार ने छात्रों की मांगों को माना जायज, सुझावों के लिए जारी की नई ईमेल आईडी
मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं... : IIT दिल्ली में पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज, छात्रों को दिया नमो मंत्र
WTC फाइनल की राह कठिन: वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया की पोल खुली , क्या ये कमियां ले डूबेंगी?
हार्दिक के बाद अब सूर्यकुमार यादव भी छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस! राजस्थान रॉयल्स के साथ हो सकता है बड़ा ट्रेड
मिथिला मखाना की ऑस्ट्रेलिया में धमाकेदार एंट्री, बिहार के किसानों की कमाई में आया 18% का उछाल
नशे में धुत्त मर्सिडीज का नरेला में तांडव: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत
जिनेवा में भारत के नए राजनयिक : UN मुख्यालय की शोभा बढ़ाएंगे 5 मोर
कोपरा गांव के नन्हें पर्यावरण रक्षकों का कमाल: 100 पौधे रोपकर ली सुरक्षा की शपथ
81 की उम्र में प्यार का जुनून: 24 साल के प्रेमी से मिलने सेनेगल पहुंची फ्रांसीसी महिला, वीडियो वायरल
पुराना दंगा अलायंस है PDA , अखिलेश यादव के फॉर्मूले पर मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा हमला