आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले क्रिकेट जगत में हलचल मची हुई है। मुंबई इंडियंस (MI) के खेमे में बड़े बदलावों की तैयारी चल रही है। हार्दिक पांड्या के बाद अब टीम के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के भी टीम छोड़ने की खबरें तेज हो गई हैं।
हार्दिक पांड्या की KKR में एंट्री तय? रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर सहमति बन गई है। हार्दिक के कप्तानी की मांग करने के बाद अब उनके KKR की कप्तानी संभालने की संभावना है। इस दौड़ में चेन्नई सुपर किंग्स भी शामिल थी, लेकिन फिलहाल केकेआर सबसे आगे है।
सूर्यकुमार यादव और यशस्वी जायसवाल का अदला-बदली सौदा हार्दिक के बाद अब सूर्यकुमार यादव का नाम चर्चा में है। खबरों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव राजस्थान रॉयल्स (RR) में जा सकते हैं। इस ट्रेड के बदले में युवा स्टार यशस्वी जायसवाल को मुंबई इंडियंस में शामिल किया जा सकता है।
राजस्थान रॉयल्स क्यों चाहती है सूर्या को? राजस्थान रॉयल्स का मैनेजमेंट और नए मालिक टीम की कप्तानी में बदलाव के इच्छुक हैं। सूर्यकुमार यादव, जो भारतीय टी20 टीम की कमान संभाल चुके हैं, रॉयल्स के लिए कप्तान के तौर पर पहली पसंद बन गए हैं। वे टीम में अनुभवी लीडरशिप की कमी को पूरा कर सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए यशस्वी क्यों जरूरी? मुंबई इंडियंस को अपने टॉप ऑर्डर को मजबूत करने के लिए एक आक्रामक बल्लेबाज की जरूरत है। यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं, इसलिए वे वानखेड़े की पिच और परिस्थितियों से भली-भांति वाकिफ हैं। जायसवाल भविष्य में मुंबई इंडियंस के कप्तान के दावेदार भी बन सकते हैं।
क्या टूट रही है मुंबई इंडियंस की नींव? आईपीएल 2026 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही मुंबई इंडियंस के सीनियर खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आ रही हैं। सूर्यकुमार यादव द्वारा टीम को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करना इस बात का संकेत माना जा रहा था कि सब कुछ ठीक नहीं है। अब देखना यह होगा कि क्या रोहित शर्मा इन बड़े बदलावों में कोई अहम भूमिका निभाते हैं या यह टीम पूरी तरह से एक नए युग में प्रवेश करेगी।
*🚨 IPL 2027 BIGGEST TRADE UPDATE 💜🚨
— Cricket Hub (@Anurag9793) August 7, 2026
- Hardik Pandya in KKR.
- Big loss for CSK.
HARDIK PANDYA TO CAPTAIN KKR IN IPL 2027
- Hardik Pandya set to captain KKR in next season of the IPL.
- Both Mumbai & Kolkata has agreed to this trade.
- Hardik Pandya demanded captaincy from… pic.twitter.com/v8qbtwpVgS
छोटे शहरों का हुनर अब बनेगा भारत की पहचान: अदाणी ग्रुप की वंदे भारतम् पहल शुरू
इंसान बना कुत्ता : 220 करोड़ की सर्जरी का सच या महज एक प्रॉप का कमाल?
एशिया कप से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका: स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोटिल
थप्पड़ मारूंगी : PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी कर विवादों में घिरीं iThrive की CEO मुग्धा प्रधान
VIP ड्यूटी के नाम पर मंदिर में सेंध: बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
कौन हैं कैम्बेल थॉम्सन? बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में बरपाया कहर, अकेले झटके 8 विकेट
संयुक्त राष्ट्र में भारत की पीकॉक डिप्लोमेसी : जिनेवा को मिले 5 नए राजदूत
जबलपुर: सहेली बनकर आई थी महिला, ले उड़ी मजदूर की मासूम बेटी; स्टेशन पर पुलिस ने दबोचा
सुपरहीरो हमेशा इंसान नहीं होता! उफनती नदी में फंसे युवक की जान बचाने के लिए आगे आया गजराज
फुटबाल जगत को बड़ा झटका: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन