कोंडागांव: पर्यावरण संरक्षण महज एक नारा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। इसे साबित कर दिखाया है कोंडागांव जिले के ग्राम कोपरा की बाल मंडली ने। शनिवार, 8 अगस्त 2026 को गांव के युवाओं और युवतियों ने एक विशेष अभियान के तहत 100 नए पौधों का रोपण किया।
विभिन्न प्रजातियों का हुआ रोपण इस अभियान के तहत गांव के विभिन्न सुरक्षित स्थानों को चुना गया। यहां 50 फलदार, 30 छायादार और 20 औषधीय पौधे लगाए गए। इनमें गुलमोहर, पीपल, बरगद, आम और अमरूद जैसे पेड़ शामिल हैं, जो भविष्य में न केवल पर्यावरण को शुद्ध करेंगे बल्कि गांव की हरियाली में भी इजाफा करेंगे।
पौधों की सुरक्षा के लिए देसी ट्री गार्ड पेड़ लगाना ही काफी नहीं, उन्हें बचाना असली चुनौती है। इसे समझते हुए बाल मंडली के सदस्यों ने देसी ट्री गार्ड का सहारा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि हर पौधे को आवारा पशुओं से बचाया जा सके और उनकी नियमित देखभाल के लिए जिम्मेदारी भी तय की है।
बच्चों की तरह करें देखभाल : गुमान मांझी बाल मंडली के अध्यक्ष गुमान मांझी ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें इन पौधों को रोपित करने के बाद इनकी देखभाल बिल्कुल अपने बच्चे की तरह करनी चाहिए। जब तक ये पौधे खुद पेड़ बनकर बड़े न हो जाएं, तब तक इनकी सुरक्षा जारी रहेगी।
60 वर्षीय बिसरी बाई बनीं प्रेरणा इस अभियान में 60 वर्षीय बिसरी बाई मांझी की उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर साबित किया कि सेवा और पर्यावरण संरक्षण की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
सामूहिक संकल्प से आई बदलाव की लहर कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने मिलकर संकल्प लिया कि वे न केवल समय पर पौधों को पानी देंगे, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी निरंतर तत्पर रहेंगे। इस विशेष अभियान में उमेश, सुकमन, खिलेश, साधना, ममता और वेदिका सहित अनेक स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह पहल अब पूरे क्षेत्र के लिए पर्यावरण संरक्षण की एक नई मिसाल बन गई है।
कोंडागांव जिले के ग्राम कोपरा में बाल मंडली ने 100 पौधों का वृक्षारोपण किया। 60 वर्षीय बिसरी बाई मांझी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया। @KondagaonDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/lashC0y8g8
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 8, 2026
अलमारी में खौफनाक रात: शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा
हुनर किसी पिनकोड का मोहताज नहीं: गौतम अदाणी ने शुरू किया इनोवेटर्स का वंदे भारतम सफर
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास: 8 फीट 10 इंच लंबे बालों के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
MCD में 187 युवाओं को नियुक्ति, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया मेडिकल स्क्रीनिंग पोर्टल
जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: रांची पहुंचे पीयूष मिश्रा, छात्रों के हौसलों को दी आरंभ है प्रचंड की गूंज
मुंबई लोकल ट्रेन में बेल्ट से महिला की पिटाई, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
भारी मानसूनी बारिश के बीच केरल पहुंचे ट्रंप के दामाद माइकल बूलोस, अलप्पुझा में लिया हाउसबोट का आनंद
क्या मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे राघव चड्ढा? पीएम से मुलाकात ने पंजाब की राजनीति में बढ़ाई हलचल
क्या Gen-Z बन गई है भारत की नई राजनीतिक शक्ति? पीएम मोदी और राहुल गांधी की नजरें युवाओं पर
WTC फाइनल की राह कठिन: वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया की पोल खुली , क्या ये कमियां ले डूबेंगी?