कानपुर देहात: डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को शादीशुदा महिला से मिलने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। पकड़े जाने के बाद युवक को अलमारी से बाहर निकालकर रस्सी से बांधा गया और लाठियों से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
आधी रात का मिलन और अलमारी में छिपने की मशक्कत मिली जानकारी के अनुसार, बंजारा समाज का रहने वाला 25 वर्षीय पवन गुरुवार रात गांव की ही एक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। सुबह पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई और घर के बाहर भीड़ जुटने लगी। खौफजदा महिला ने पवन को कमरे की एक अलमारी में छिपा दिया।
तीन घंटे तक चली तलाश, फिर हुआ खुलासा महिला के ससुराल वाले उस वक्त खेत पर काम करने गए थे। घर लौटने पर उन्हें संदिग्ध गतिविधि महसूस हुई। परिजनों ने घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। करीब तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद आखिरकार उन्होंने अलमारी खोली, तो पवन अंदर छिपा हुआ मिला।
रस्सी से बांधकर बरसाईं लाठियां आरोप है कि अलमारी से निकलते ही परिजनों ने पवन पर हमला कर दिया। उसे आंगन में खींचकर रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। इसके बाद जमीन पर लिटाकर उसे 20 से 25 लाठियां मारी गईं। इस दौरान महिला ने जब उसे बचाने की कोशिश की, तो उसके साथ भी मारपीट की गई और चप्पलों से पिटाई की गई।
पुलिस की कार्रवाई और मेडिकल परीक्षण घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को परिजनों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। पवन का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।
वायरल वीडियो से होगी अगली कार्रवाई महिला की शादी करीब छह साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो महीनों से महिला और पवन के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट का वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*🚨 Kanpur Dehat, Uttar Pradesh: A man who allegedly went to meet a married woman was reportedly caught by her family and brutally beaten with sticks after being tied with a rope. A video of the incident has gone viral, prompting police to investigate. pic.twitter.com/qrck7KIc06
— indiainlast24hr (@indiain24hr) August 8, 2026
संकट के समय देवदत्त पडिक्कल का संकटमोचक शतक, क्या भारत को मिल गया नंबर-3 का नया विकल्प?
नशे में धुत्त मर्सिडीज का नरेला में तांडव: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत
टीम इंडिया को बड़ा झटका: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, कौन बनेगा नंबर 3 का नया दावेदार?
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास: 8 फीट 10 इंच लंबे बालों के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
रांची में उबाल: JPSC-JSSC विवाद पर आमने-सामने सरकार और छात्र, CM आवास के बाहर भारी हंगामा
रील का नशा या भविष्य का सवाल? प्रयागराज में राहुल गांधी ने युवाओं को दी चक्रव्यूह से बचने की नसीहत
देवदत्त पडिक्कल का धमाका: अभ्यास मैच में शतक जड़कर फिर मैदान पर लौटे, जडेजा ने भी बिखेरा जलवा
‘कर्मा’ के 40 साल: विलेन के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे अनुपम खेर, एक फैसले ने बदल दी किस्मत
WTC फाइनल की राह कठिन: वॉर्म-अप मैच में टीम इंडिया की पोल खुली , क्या ये कमियां ले डूबेंगी?
एशिया कप 2026 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर