कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत वापसी कर ली है। स्टंप्स तक भारत का स्कोर 6 विकेट पर 357 रन रहा। टीम इंडिया अभी श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के स्कोर से महज 6 रन पीछे है। श्रीलंका ने पहले दिन अपनी पारी 363/8 पर घोषित कर दी थी।
यशस्वी का खराब आगाज, राहुल और पडिक्कल ने संभाला भारतीय पारी की शुरुआत निराशाजनक रही। यशस्वी जायसवाल पारी की दूसरी ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद कप्तान केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच 96 रनों की शानदार साझेदारी हुई। राहुल अपनी अर्धशतक के करीब थे, लेकिन 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
पडिक्कल का रिटायर हर्ट से शतक तक का सफर देवदत्त पडिक्कल ने इस मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। शतक पूरा करने के बाद वे एक बार रिटायर हर्ट हुए, लेकिन टीम की स्थिति को देखते हुए वे फिर से बल्लेबाजी करने उतरे। स्टंप्स तक वे 164 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 142 रन बनाकर नाबाद हैं। उनकी यह धैर्यपूर्ण पारी भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू रही।
जडेजा और लोअर ऑर्डर का भरपूर साथ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रवींद्र जडेजा ने अपनी बेहतरीन फॉर्म जारी रखी। उन्होंने अर्धशतक जड़ा और अपने 63 रनों के स्कोर पर रिटायर हर्ट होने का फैसला लिया। निचले क्रम में मानव सुथार ने 41 रनों का योगदान दिया, जबकि गुरुनूर बराड़ ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में नाबाद 36 रन जड़ दिए।
श्रीलंकाई गेंदबाजों का प्रदर्शन श्रीलंका की ओर से गेंदबाजों ने शुरुआत में भारतीय शीर्ष क्रम को परेशान किया। रमेश मेंडिस और असंका मनोज ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, दिन के अंतिम सत्र में भारतीय बल्लेबाजों ने हावी होकर खेलना जारी रखा। मैच के तीसरे और अंतिम दिन अब दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
Stumps on Day 2 of the warm-up game against SLC XI in Colombo!
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
A ton for Devdutt Padikkal, fifty for Ravindra Jadeja and vital 40s for Manav Suthar & KL Rahul highlight #TeamIndia s Day 2 performance. 👏 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/oKifagawd9
यूपी मिशन 2027: भाजपा का चुनावी मास्टरस्ट्रोक , नई टीम के साथ मिशन मोड में पार्टी
अरिहा पांगाम्बम ने रचा इतिहास: एरोबिक जिम्नास्टिक्स में भारत को मिला पहला एशियाई स्वर्ण
IPL 2027 से बाहर हो सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज? वर्कलोड मैनेजमेंट बना बड़ी चुनौती
गोल्ड जीतकर घर लौटे अंकुश पंघाल: फाउंडेशन से मिली सीख और गुरु का मिला आशीर्वाद
आओ बच्चू, तुम्हें सिखाता हूँ दंगा कैसे होता है : सीएम योगी का आक्रामक अंदाज इंटरनेट पर वायरल
PM मोदी से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में हलचल: सायोनी घोष और काकोली घोष की तस्वीर ने बढ़ाए कयास
झारखंड के छात्रों के साथ सड़क पर उतरे पीयूष मिश्रा, आरंभ है प्रचंड से भरा जोश
जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए... सीएम योगी के इस बेबाक बयान से गरमाई यूपी की सियासत
आगरा: मौत का जाल बने सीवर के गड्ढे में समाया ऑटो, मची अफरा-तफरी
शशि थरूर को पवन खेड़ा की सीधी चुनौती, कहा- खुद आकर देख लें हकीकत