उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अंबेडकरनगर दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने संभल और बरेली दंगों का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है।
दंगाइयों को सीधे सबक का संकल्प मुख्यमंत्री ने खुले मंच से चेतावनी देते हुए कहा, आज जब कोई धमकी देता है कि दंगा करवा देंगे, तो मैं कहता हूँ- आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूँ कि कैसे दंगा होता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में अब कानून हाथ में लेने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
गुंडा जेल में रगड़ रहा है नाक सीएम योगी ने बरेली के एक दंगाई का उदाहरण देते हुए बताया कि किस तरह कभी प्रशासन उसके आगे नतमस्तक हो जाता था। उन्होंने कहा, मैंने प्रशासन से कहा था कि उसे आने दो, फिर बताते हैं। आज वही गुंडा जेल में है और माफी मांग रहा है कि अब ऐसा नहीं होगा।
यूपी में अब नो कर्फ्यू, नो दंगा योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार में उत्तर प्रदेश का माहौल पूरी तरह बदल चुका है। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास बुलाकर सम्मानित किया जाता था, लेकिन अब कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाता। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश अब नो कर्फ्यू, नो दंगा के दौर में है।
सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी सीएम का यह आक्रामक बयान इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। जहाँ उनके समर्थक इसे जीरो टॉलरेंस नीति की जीत बता रहे हैं, वहीं राजनीतिक गलियारों में इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
अन्य बड़ी खबर: बलिया में कुदरत का कहर: यूपी में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। बलिया में एक पूरा गांव नदी में समा गया है, जिसके चलते 200 से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं। प्रशासन की तैयारियों और जवाबदेही पर अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
*आज जब कोई धमकी देता है कि दंगा करवा देंगे तो मैं कहता हूं-
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2026
आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है... pic.twitter.com/ALrBMSZxRH
फुटबॉल जगत को बड़ा झटका: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन
फुटबॉल जगत को बड़ा झटका: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन
मूर्ति पूजा, दुष्कर्म से बड़ा अपराध : विवादित बयान के बाद NRI मुफ्ती यासिर नदीम पर FIR
ब्राह्मणों के हितैषी बनने का स्वांग न रचें अखिलेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तीखा पलटवार
गौतम गंभीर के चेहरे पर आई मुस्कान, गुरनूर बराड़ की आतिशी बल्लेबाजी ने लूटी महफिल
अरिहा पांगाम्बम ने रचा इतिहास: एरोबिक जिम्नास्टिक्स में भारत को मिला पहला एशियाई स्वर्ण
रूस की ऊर्जा कमर तोड़ने की कोशिश: यूक्रेनी ड्रोन हमले से सिजरान रिफाइनरी में भड़की आग; जवाबी हमले में 4 लोगों की मौत
TNPL 2026: तूफानी शतक से 9 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, मदुरई पैंथर्स ने रचा इतिहास
असम बाढ़: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने दिए 10 लाख, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सराहा
शशि थरूर को पवन खेड़ा की सीधी चुनौती, कहा- खुद आकर देख लें हकीकत