उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मणों के सम्मान को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाजपा पर लगे आरोपों का करारा जवाब देते हुए उन पर ढोंग करने का आरोप लगाया है।
अखिलेश पर स्वांग रचने का आरोप उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव ब्राह्मण समाज के हितैषी होने का केवल दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकार के दौरान पत्रकारों से जाति पूछने और मिश्राजी कुछ तो शर्म करो जैसी टिप्पणियां आज भी समाज के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसी हैं।
लोहिया के बहाने परिवारवाद पर हमला पाठक ने समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग लोहिया के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्होंने ही उनके विचारों का परित्याग किया है। उन्होंने लोहिया के कथन— जो परिवार से सटेगा, वह समाज से कटेगा —को दोहराते हुए सपा पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।
तथ्यों से जवाब देने की नसीहत डिप्टी सीएम ने अखिलेश को नसीहत देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उसका जवाब तथ्यों से दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत कटुता, असत्य आरोप और भ्रम फैलाने से राजनीति नहीं होती।
राष्ट्र प्रथम बनाम परिवारवाद पाठक ने स्पष्ट किया कि भाजपा की राजनीति राष्ट्र प्रथम और अंत्योदय के सिद्धांतों पर टिकी है। उनका कहना है कि समाज का उत्थान किसी एक परिवार को सत्ता दिलाने से नहीं, बल्कि हर वर्ग को समान न्याय और अवसर देने से होता है।
जनता करती है मूल्यांकन अपने बचाव में डिप्टी सीएम ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनके काम का मूल्यांकन जनता करती है। उन्होंने कहा कि दुष्प्रचार और अपशब्दों से न तो सत्य बदला जा सकता है और न ही जनता का भाजपा के प्रति विश्वास कम किया जा सकता है।
आदरणीय अखिलेश जी,
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) August 8, 2026
राजनीति में विचारों का उत्तर विचारों से दिया जाता है, व्यक्तिगत कटुता और असत्य आरोपों से नहीं।
डॉ. राममनोहर लोहिया परिवारवाद के सबसे बड़े विरोधियों में थे। वे स्पष्ट कहते थे कि “जो परिवार से सटेगा, वह समाज से कटेगा।” उनका यह भी मानना था कि “जब परिवार ही सबसे… pic.twitter.com/KY0vTUBv60
गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिलाने का वक्त है, पर संसद आने का नहीं! - पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा प्रहार
क्या लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से युवाओं ने किया सीधा सवाल
हुनर किसी पिनकोड का मोहताज नहीं: गौतम अदाणी ने शुरू किया इनोवेटर्स का वंदे भारतम सफर
क्या फिर साथ आएंगे भाजपा और अकाली दल? पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल के बदले सुर
असम बाढ़: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने दिए 10 लाख, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सराहा
गुरनूर बराड़ का तूफानी अंदाज: आखिरी ओवर में जड़े 4 छक्के, भारत मजबूत स्थिति में
गॉल टेस्ट से पहले भारत की बड़ी टेंशन खत्म: देवदत्त पडिक्कल के शतक से सुलझी नंबर-3 की गुत्थी!
मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं : IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का मजाकिया अंदाज
झारखंड के छात्रों के साथ सड़क पर उतरे पीयूष मिश्रा, आरंभ है प्रचंड से भरा जोश
एम्स में महिला से बदसलूकी पर बड़ा एक्शन: गार्ड बर्खास्त, एजेंसी पर भी लगा जुर्माना