प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने होनहार छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब प्रधानमंत्री की एक टिप्पणी ने पूरे ऑडिटोरियम को ठहाकों से भर दिया।
क्या है मामला? संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों की मानसिकता को भांपते हुए कहा, आप सभी यहां उपस्थित हैं, लेकिन आपके मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा। देखिए, मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन मुझे पता है कि आपके मन में कुछ न कुछ जरूर चल रहा होगा।
पीएम ने आगे जोड़ते हुए कहा कि हर छात्र के मन में अपनी भविष्य की तस्वीर है—कोई अपनी पहली सैलरी का इंतजार कर रहा है, तो कोई नए स्टार्टअप का सपना देख रहा है।
कैंपस की यादें रहेंगी यादगार छात्रों को भावुक करते हुए पीएम ने कहा कि जीवन में जब भी आप पीछे मुड़कर देखेंगे, तो यह कैंपस, आपके दोस्त, मेंटर्स और प्रोफेसर आपको याद आएंगे। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपनी हर सफलता के पीछे अपने शिक्षकों और संस्थान के योगदान को हमेशा याद रखें क्योंकि यही वह परिवार है जिसने आपको तराशा है।
विकसित भारत की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ने युवाओं को देश के प्रति उनकी भूमिका याद दिलाई। उन्होंने कहा कि अगले 30 से 35 वर्षों में आप जो भी करेंगे, वह विकसित भारत की यात्रा को तय करेगा। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि अपने जीवन के हर निर्णय में यह जरूर सोचें कि इससे देश का क्या लाभ होगा और देश की कौन सी आवश्यकता पूरी होगी।
बदलती दुनिया और तकनीक का महत्व पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि आज की तेजी से बदलती वैश्विक स्थितियों में तकनीक सबसे बड़ी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा, दुनिया, उद्योग और पेशे लगातार विकसित हो रहे हैं। ऐसे में वही सफल होगा जो निरंतर सीखता रहेगा। जो लोग नई चुनौतियों को अवसरों में बदलने की क्षमता रखेंगे, वही भविष्य के विजेता होंगे।
इस कार्यक्रम में आईआईटी दिल्ली के छात्रों के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन युवाओं में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का संचार करने वाला रहा।
*#WATCH | IIT Delhi s 57th Convocation Ceremony | Prime Minister Narendra Modi says, ... Somewhere in the back of your minds, something else might be going on. I am not Baba Bageshwar, but surely, thoughts are running through every student s mind. Each of you likely holds a… pic.twitter.com/9R9ebCb5SP
— ANI (@ANI) August 8, 2026
रील का नशा या भविष्य का सवाल? प्रयागराज में राहुल गांधी ने युवाओं को दी चक्रव्यूह से बचने की नसीहत
ससुराल में प्रेमिका से मिलना पड़ा महंगा, रंगे हाथों पकड़े गए प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने की तालिबानी पिटाई
स्पाइडर-मैन की स्क्रीनिंग में गैस अटैक : बदबू से बेहाल हुए दर्शक, थिएटर छोड़कर भागने को हुए मजबूर
6, 6, 6, 6! गुरनूर बरार की आतिशी बल्लेबाजी देख दंग रह गए गौतम गंभीर
फुटबॉल जगत को बड़ा झटका: लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की आयु में निधन
एक शक, 17 वार और खामोश हो गई ज़िंदगी; बुढ़ाना में गंडासे से नृशंस हत्या
जिनेवा में भारत के नए राजनयिक : UN मुख्यालय की शोभा बढ़ाएंगे 5 मोर
वॉर्मअप मैच में सिक्सर किंग बना भारतीय गेंदबाज, गौतम गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल
परिसीमन पर क्या तमिलनाडु बंटा? सीएम विजय की बुलाई बैठक से DMK-AIADMK ने बनाई दूरी
जेसीबी की चपेट में आया नाग, फन फैलाए घंटों गम में बैठी रही नागिन; वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें