महिला एशिया कप 2026 के आगाज में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं, लेकिन उससे पहले ही भारतीय खेमे के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। टीम की मुख्य बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
सदर्न ब्रेव के लिए खेल रही थीं जेमिमा जेमिमा रोड्रिग्स इस टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रही थीं। हालांकि, 8 अगस्त को फ्रेंचाइजी ने उनके चोटिल होने की पुष्टि की। उनकी जगह टीम में ऑलराउंडर चार्ली नॉट को शामिल किया गया है। जेमिमा की चोट की गंभीरता पर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।
मिडिल ऑर्डर के लिए खतरा जेमिमा का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकता है। टूर्नामेंट में वह बेहतरीन फॉर्म में थीं और 143 रन बना चुकी थीं। अगर उनकी फिटनेस समय पर ठीक नहीं होती है, तो एशिया कप में भारतीय मिडिल ऑर्डर की मजबूती पर सीधा असर पड़ सकता है। फिलहाल, इसे एहतियातन कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
28 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप का रोमांच महिला एशिया कप का 10वां एडिशन इस बार यूएई के दुबई में खेला जाएगा। 28 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को होगा। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।
भारत का ग्रुप और शेड्यूल भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग के साथ रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ करेगा। इसके बाद 3 सितंबर को हांगकांग से मुकाबला होगा। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें 5 सितंबर को होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी होंगी, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।
Jemimah Rodrigues has been ruled out of the remainder of The Hundred with a hamstring injury ⚠️
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 8, 2026
Southern Brave have signed Charli Knott as her replacement pic.twitter.com/OHFOWN6b8a
वॉर्मअप मैच में सिक्सर किंग बना भारतीय गेंदबाज, गौतम गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल
6, 6, 0, 6, 6: गुरनूर बराड़ के तूफानी ओवर ने मचाया कोहराम, वीडियो वायरल
ब्राह्मणों के हितैषी बनने का स्वांग न रचें अखिलेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तीखा पलटवार
क्या मोदी कैबिनेट में शामिल होंगे राघव चड्ढा? पीएम से मुलाकात ने पंजाब की राजनीति में बढ़ाई हलचल
गुरनूर बरार का तूफानी सिक्सर धमाका , दिलुम सुदीरा की गेंदों पर बरसे रन; गौतम गंभीर भी हुए मुरीद
बाइक सवार ने अनजाने में कुचला सांप, बदले में नागराज ने ऐसे सिखाया सबक
X का बड़ा फैसला: बंद हुआ कमाई वाला मशहूर प्रोग्राम, जानें अब कैसे होगी आपकी कमाई
प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी: कंगना रनौत ने सीईओ मुग्धा प्रधान को लिया आड़े हाथ
हार्दिक के बाद अब सूर्यकुमार यादव भी छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस! राजस्थान रॉयल्स के साथ हो सकता है बड़ा ट्रेड
थप्पड़ मारूंगी : PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी कर विवादों में घिरीं iThrive की CEO मुग्धा प्रधान