सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से कमाई करने वाले क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एलन मस्क ने अपने पॉपुलर क्रिएटर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अब प्लेटफॉर्म पर पैसा कमाने का तरीका पूरी तरह बदल गया है।
आखिरी पेमेंट कब मिलेगी? पुराने प्रोग्राम के तहत अब नए साइन-अप्स बंद हो चुके हैं। 7 अगस्त से इस प्रोग्राम में कोई भी नया यूजर शामिल नहीं हो सकेगा। वहीं, मौजूदा क्रिएटर्स को उनकी अंतिम कमाई का भुगतान 11 सितंबर या उससे पहले कर दिया जाएगा।
क्यों बंद हुआ पुराना प्रोग्राम? X की क्रिएटर्स हेड अलेग्रा जाचिया ने बताया कि पुराने प्रोग्राम का मकसद और हकीकत अब मेल नहीं खा रहे थे। क्रिएटर्स प्लेटफॉर्म पर नया कंटेंट लाने के बजाय, सिर्फ पैसा कमाने के लिए दूसरों का कंटेंट कॉपी-पेस्ट या री-यूज कर रहे थे। कंपनी चाहती है कि क्रिएटर्स केवल ओरिजिनल और नया कंटेंट बनाएँ।
क्या है नया ओरिजिनल कंटेंट रिवॉर्ड प्रोग्राम? पुराने सिस्टम की जगह अब ओरिजिनल कंटेंट रिवॉर्ड्स शुरू किया गया है। इसमें पैसा केवल उसी कंटेंट के लिए मिलेगा जो पूरी तरह मौलिक (Original) हो, जैसे—खुद की रिपोर्टिंग, क्रिएटिविटी, एनालिसिस, वीडियो या ओरिजिनल मीम्स। किसी और का कंटेंट साझा करने पर अब कमाई नहीं होगी।
जुड़ने के लिए जरूरी शर्तें नए प्रोग्राम का लाभ उठाने के लिए आपके पास ये चीजें होनी चाहिए:
अप्लाई कैसे करें और पेमेंट कब होगी? शुरुआत में यह प्रोग्राम केवल उन्हीं के लिए खुला है जो पहले से रेवेन्यू शेयरिंग का हिस्सा थे। योग्य क्रिएटर्स क्रिएटर स्टूडियो के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का परिणाम 3 दिनों के भीतर मिल जाएगा। नए सिस्टम के तहत पहली पेमेंट 28 अगस्त को जारी की जाएगी, जबकि 8 सितंबर के बाद शामिल होने वालों को पहली कमाई 25 सितंबर को मिलेगी।
अगर आपका आवेदन किसी कारणवश रिजेक्ट होता है, तो आप 90 दिनों के बाद दोबारा प्रयास कर सकते हैं।
Today, we’re launching Original Content Rewards.
— Allegra Jacchia (@allegrajacchia) August 7, 2026
The reality is that Revenue Sharing had reached a point where its incentives were misaligned. Creators should be focused on bringing net new content to the platform instead of maximizing payouts. We could have kept adding more… pic.twitter.com/VJIxqlPrjm
एशिया कप से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका: चोट के कारण द हंड्रेड से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स
शुभमन गिल चोटिल, जायसवाल फ्लॉप; क्या टीम इंडिया के नए संकटमोचक बन गए देवदत्त पडिक्कल?
रांची छात्र आंदोलन: पीयूष मिश्रा ने आरंभ है प्रचंड गाकर भरी जोश, छात्रों के दर्द पर छलके आंसू
विमेंस एशिया कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स
रांची में उबाल: JPSC-JSSC विवाद पर आमने-सामने सरकार और छात्र, CM आवास के बाहर भारी हंगामा
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास: 8 फीट 10 इंच लंबे बालों के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
पप्पू यादव पर जूता फेंकने वाले हीरो , गांव में निकला जुलूस; सियासी पारा गर्माया
अभ्यास मैच में फ्लॉप हुए ऋषभ पंत, श्रीलंका में टॉप ऑर्डर की विफलता से टीम इंडिया संकट में
19 साल पुराना वो कैच, जिसने आखिरी ओवर में तोड़ा PAK का सपना; आज भी बढ़ा देता है धड़कनें
खेलों में राजस्थान की नई उड़ान: जयपुर में 101 करोड़ की लागत से बनेगी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी