दिल्ली नगर निगम (MCD) ने सिविक सेंटर के केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 187 नए चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिनमें 17 स्पेशल एजुकेटर भी शामिल हैं।
निगम की सेवाओं में आएगी गति नियुक्ति पत्र बांटते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली नगर निगम सीधे जनता की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ा है। लंबे समय से अटकी भर्तियों को तेजी से पूरा करना निगम को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुशल वर्कफोर्स के बिना प्रभावी नागरिक सेवाएं देना संभव नहीं है।
बच्चों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग पोर्टल कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने MCD स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सेहत पर नजर रखने के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग पोर्टल का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि निगम के अस्पतालों में नए ब्लॉक और आधुनिक मेडिकल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़कर और अधिक बेहतर बनाया जा सके।
जनसेवा है असली जिम्मेदारी नए भर्ती हुए कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, यह सिर्फ एक सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता की सेवा करने का एक बड़ा अवसर है। उन्होंने युवाओं से अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और लगन के साथ निभाने का आग्रह किया।
महिला सशक्तिकरण और 268 नए पदों की प्रक्रिया मेयर प्रवेश वाही ने बताया कि आज बांटी गई नियुक्तियों में 31 महिलाएं शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि निगम में 268 और पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसके लिए DSSSB को मांग भेजी जा चुकी है।
92 MTS को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मेयर ने बताया कि कुल नियुक्तियों में 92 MTS कर्मचारी ऐसे हैं जिन्हें अनुकंपा (compassionate grounds) के आधार पर नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि निगम मुश्किल दौर से गुजर रहे परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कर्मचारियों के कल्याण पर भी ध्यान मेयर ने स्पष्ट किया कि निगम अपने कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर पूरी तरह सजग है। अगले सप्ताह MTS कर्मचारियों के लिए समान वेतन को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारी सशक्त होंगे, तभी दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम में डिप्टी मेयर मोनिका पंत, सदन के नेता जय भगवान यादव, म्युनिसिपल कमिश्नर संजीव खीरवार समेत निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
आज नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी 170 युवाओं और उनके माता-पिता को बहुत-बहुत बधाई! वर्षों की मेहनत, परिवार की उम्मीदें और सरकारी नौकरी का सपना आज नियुक्ति पत्र बनकर इन युवाओं के हाथों में है। हमारी सरकार ने उस पुराने इंतजार को खत्म किया है, जहां पद खाली रहते थे और योग्य युवा नियुक्ति… pic.twitter.com/ph71itIisQ
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 8, 2026
रांची छात्र आंदोलन: पीयूष मिश्रा ने आरंभ है प्रचंड गाकर भरी जोश, छात्रों के दर्द पर छलके आंसू
बॉक्स ऑफिस का नया सुल्तान , यश की टॉक्सिक के ट्रेलर ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
पुनौरा धाम: 2028 तक तैयार होगा मां जानकी का भव्य मंदिर, अस्थायी मंडप में विराजे आराध्य
वॉर्मअप मैच में सिक्सर किंग बना भारतीय गेंदबाज, गौतम गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल
महिला आरक्षण और परिसीमन पर छिड़ी सियासी जंग: रिजिजू और राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया पर वार-पलटवार
स्पाइडर-मैन की स्क्रीनिंग में गैस अटैक : बदबू से बेहाल हुए दर्शक, थिएटर छोड़कर भागने को हुए मजबूर
19 साल पुराना वो कैच, जिसने आखिरी ओवर में तोड़ा PAK का सपना; आज भी बढ़ा देता है धड़कनें
जालंधर में खौफनाक मंजर: हथियारबंद बदमाशों से जान बचाकर भागी मां, पुलिस थाने से 600 मीटर दूर हुई वारदात
आप भीड़ नहीं, भारत की असली ताकत हो : प्रयागराज में राहुल गांधी का युवाओं से सीधा संवाद
रूस की ऊर्जा कमर तोड़ने की कोशिश: यूक्रेनी ड्रोन हमले से सिजरान रिफाइनरी में भड़की आग; जवाबी हमले में 4 लोगों की मौत