केजीएफ स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस इस ट्रेलर को देखकर पूरी तरह दीवाने हो गए हैं और यश के स्वैग व एक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे यश एक्स (पूर्व ट्विटर) और यूट्यूब पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं फिल्म के प्रति दीवानगी बयां कर रही हैं। एक फैन ने लिखा, ब्रो अकेले ही बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं। वहीं, दूसरे ने यश को सीईओ ऑफ इंडियन सिनेमा करार दिया। कई यूजर्स ने ट्रेलर में दिखाए गए एक्शन की तुलना जॉन विक जैसी हॉलीवुड फिल्मों से की है। एक प्रशंसक ने तो इसे ऑस्कर स्तर का परफॉरमेंस बताते हुए फिल्म के एक बिलियन डॉलर कमाने की भविष्यवाणी कर दी है।
साझा स्क्रीन स्पेस: नयनतारा से कियारा तक फिल्म में यश के साथ हुमा कुरैशी, नयनतारा और कियारा आडवाणी की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया है। सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी के नादिया वाले किरदार को लेकर फायर जैसे कमेंट्स किए जा रहे हैं। दर्शकों का मानना है कि इन अभिनेत्रियों का स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म के वजन को और बढ़ा रहा है।
यश के तीन हैरान कर देने वाले अवतार ट्रेलर में यश के तीन अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं। भारी दाढ़ी वाले लुक के साथ-साथ यश का बिना दाढ़ी वाला अवतार प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज है। ट्रेलर में कहानी का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सस्पेंस, थ्रिल और जबरदस्त एक्शन का कॉम्बिनेशन दर्शकों को फिल्म की रिलीज के लिए उत्साहित कर रहा है।
रिलीज और स्टार कास्ट फिल्म टॉक्सिक का रास्ता काफी चुनौतीपूर्ण रहा है, जिसे पहले 19 मार्च को रिलीज होना था, लेकिन अब यह 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यश के अलावा इस फिल्म में कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, विवेक ओबेरॉय, संजीदा शेख, तारा सुतारिया और नयनतारा जैसे बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Nadia Is Pure Fire 🔥@advani_kiara #KiaraAdvani #ToxicTheMovie pic.twitter.com/oZ70beD4rs
— Kiara Fans Akola ❤️ (@Kiara_Fan_Club) August 8, 2026
कांवड़ यात्रा का मॉडर्न मेन्यू : पोहा-जलेबी से लेकर पिज्जा-पास्ता तक का स्वाद, शिविरों में तकनीक का तड़का
उत्तराखंड की बेटी का कमाल: 9 फीट लंबे बालों ने दुनिया में रचा इतिहास
शुभमन गिल चोटिल, जायसवाल फ्लॉप; क्या टीम इंडिया के नए संकटमोचक बन गए देवदत्त पडिक्कल?
जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए... सीएम योगी के इस बेबाक बयान से गरमाई यूपी की सियासत
भारतीय क्रिकेट के लिए इंजरी अलार्म : बुमराह-हार्दिक समेत 13 खिलाड़ी चोटिल, टीम चयन में फंसी पेंच
दिल्ली बेहाल: भारी बारिश से 9 घर ढहे, 16 जगह गिरे पेड़; थम गई राजधानी की रफ्तार
ट्रंप के संकटमोचक अब देश के सबसे बड़े वकील: टॉड ब्लैंच बने अमेरिका के नए अटॉर्नी जनरल
JPSC-JSSC विवाद: सरकार ने छात्रों की मांगों को माना जायज, सुझावों के लिए जारी की नई ईमेल आईडी
असम बाढ़: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने दिए 10 लाख, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सराहा
पाकिस्तान-सऊदी-तुर्किए की मक्का डील : एक पर हमला मतलब तीनों से जंग, भारत ने साधी चुप्पी