माफिया अतीक अहमद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद को आज प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल में बंद अतीक के दो बेटे, उमर और अली, भारी सुरक्षा घेरे में प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली पैरोल इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उमर और अली को कस्टडी पैरोल दी है ताकि वे अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें। कोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस दौरान मीडिया से बात नहीं करेंगे और न ही किसी सार्वजनिक सभा या जुलूस का हिस्सा बनेंगे। वे केवल अपने परिवार के सदस्यों और धर्मगुरुओं से ही बात करने के लिए अधिकृत हैं।
सुरक्षा कारणों से बदला रूट अली अहमद को झांसी जेल से ले जा रहे काफिले के रूट में अंतिम समय में बदलाव किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर इसे झांसी-खजुराहो हाईवे के बजाय झांसी-कानपुर मार्ग से ले जाया गया। उरई के बाहर बड़ागांव क्षेत्र में काफिले को दो मिनट के लिए रोका गया, जिससे स्थानीय लोग एक पल के लिए सकते में आ गए। फिलहाल, काफिला कानपुर देहात से गुजर चुका है।
पुलिस की कड़ी निगरानी में मुलाकात कोर्ट के आदेशानुसार, पैरोल के दौरान उमर और अली को अपनी बुआ परवीन कुरैशी और भाई अहजम अहमद से एक घंटे तक मिलने की अनुमति दी गई है। यह मुलाकात पूरी तरह से पुलिस की कड़ी निगरानी में एक तय स्थान पर होगी। रस्में पूरी होते ही दोनों को वापस उनकी संबंधित जेलों में भेज दिया जाएगा।
कैसे हुआ था दर्दनाक हादसा? बुधवार को झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे आबान अहमद और उसके साथी अहजम उर्फ सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। ये लोग झांसी जेल में बंद अली से मिलने जा रहे थे। इस हादसे में उमर समेत तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
*लखनऊ, उत्तर प्रदेश: माफिया अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद उमर को लखनऊ जिला जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस प्रयागराज के लिए लेकर रवाना हुई। उमर अपने छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होगा। पुलिस के मुताबिक, उमर को रात करीब 8 बजे प्रयागराज के हटवा गांव पहुंचाया जाएगा। अबान का अंतिम… pic.twitter.com/rpckVQfHSX
— IANS Hindi (@IANSKhabar) August 8, 2026
गोल्ड जीतकर घर लौटे अंकुश पंघाल: फाउंडेशन से मिली सीख और गुरु का मिला आशीर्वाद
महाराष्ट्र किसान कर्जमाफी: पुणे के 38,970 किसानों के खातों में पहुंचे 345 करोड़, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी: कंगना रनौत ने सीईओ मुग्धा प्रधान को लिया आड़े हाथ
हार्दिक के बाद अब सूर्यकुमार यादव भी छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस! राजस्थान रॉयल्स के साथ हो सकता है बड़ा ट्रेड
मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, मात्र 12 घंटे में पुलिस ने दबोचा
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन सीरीज से बाहर
उत्तराखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम: दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मदमहेश्वर यात्रा पर लगी रोक
आगरा: मौत का जाल बने सीवर के गड्ढे में समाया ऑटो, मची अफरा-तफरी
जेसीबी की चपेट में आया नाग, फन फैलाए घंटों गम में बैठी रही नागिन; वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
यूपी मिशन 2027: भाजपा का चुनावी मास्टरस्ट्रोक , नई टीम के साथ मिशन मोड में पार्टी