चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को एक पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा की पैरोल की सिफारिश की है। इस मांग ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।
मानवीय आधार पर पैरोल की अपील मुख्यमंत्री मान ने अपने पत्र में हवारा की मां की खराब सेहत का हवाला दिया है। सीएम ने तर्क दिया है कि हवारा की मां काफी समय से बीमार हैं, लिहाजा मानवीय और पारिवारिक आधार पर उन्हें अपनी मां की देखभाल के लिए कुछ समय के लिए जेल से बाहर आने की मोहलत दी जानी चाहिए।
क्या है बेअंत सिंह हत्याकांड का मामला? 31 अगस्त 1995 को पंजाब सचिवालय के बाहर एक आत्मघाती हमले में तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जगतार सिंह हवारा और बलवंत सिंह को निचली अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी।
वर्ष 2010 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हवारा की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था, लेकिन यह स्पष्ट किया था कि उसे अपनी पूरी जिंदगी जेल में ही बितानी होगी। वहीं, बलवंत सिंह की फांसी की सजा पर अदालत का फैसला बरकरार रहा।
बढ़ सकती है सियासी रार मुख्यमंत्री द्वारा हवारा की पैरोल की पैरवी करने से पंजाब में राजनीतिक गर्माहट तेज होना तय है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा देने के आरोप लगाती रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू ने भी मुख्यमंत्री मान पर खालिस्तानी विचारधारा को शह देने के आरोप लगाए हैं। ऐसे में इस पत्र के बाद भाजपा और आप के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिल सकती है।
बटाला ग्रेनेड हमले में एक और गिरफ्तारी एक अन्य घटनाक्रम में, पंजाब पुलिस ने बटाला की अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। 1 अगस्त को हुए इस हमले में पहले ही दो नाबालिगों को पकड़ा जा चुका है। राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ था।
Punjab CM Bhagwant Mann writes to Punjab Governor Gulab Chand Kataria and appeals for the granting of parole to Jagtar Singh Hawara to care for his ailing mother. pic.twitter.com/a1hNZhVAho
— ANI (@ANI) August 8, 2026
जब IIT दिल्ली में PM मोदी ने ली चुटकी, बोले- मैं बाबा बागेश्वर नहीं, पर आपके मन में क्या चल रहा है...
क्या लाल किले से गूंजेगी Gen Z की आवाज़? पीएम मोदी से युवाओं ने किया सीधा सवाल
एशिया कप से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका: चोट के कारण द हंड्रेड से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स
मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं : IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी का चुटीला अंदाज और दूरदर्शी संदेश
10 साल से नहीं कटवाए बाल: उत्तराखंड की रेनू धरियाल ने रचा इतिहास, दर्ज कराया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
ब्राह्मणों के हितैषी बनने का स्वांग न रचें अखिलेश: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का तीखा पलटवार
UPI ट्रांजैक्शन पर सरकार का बड़ा ऐलान: आम यूजर्स रहेंगे सुरक्षित, व्यापारियों के लिए क्या हैं नियम?
प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी: कंगना रनौत ने सीईओ मुग्धा प्रधान को लिया आड़े हाथ
JPSC का विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग
MCD में 187 युवाओं को नियुक्ति, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया मेडिकल स्क्रीनिंग पोर्टल