दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नोएडा से गुरुग्राम तक सड़कें तालाब बन गई हैं और ट्रैफिक की रफ्तार रेंग रही है। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
आपातकालीन सेवाओं पर दबाव भारी बारिश का असर बुनियादी ढांचे पर भी दिखने लगा है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को बीते 24 घंटों में दो दर्जन से ज्यादा कॉल मिलीं, जिनमें मकान ढहने, इमारतों के हिस्से गिरने और पेड़ उखड़ने की सूचनाएं शामिल हैं। हालांकि, गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। एक घटना में पेड़ गिरने से मकान में फंसी तीन महिलाओं को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
सड़कों पर ट्रैफिक का दम , कैब मिलना मुश्किल पीक आवर्स में हुई इस बारिश ने यातायात की कमर तोड़ दी है। महरौली-बदरपुर रोड, ITO, वजीराबाद और दिल्ली-जयपुर हाईवे समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति है। जलभराव के कारण नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास एक एम्बुलेंस करीब आधे घंटे तक पानी में फंसी रही। लोग सोशल मीडिया पर कैब न मिलने और घंटों जाम में फंसे रहने की शिकायत कर रहे हैं।
कहां-कहां बिगड़े हालात?
अगले कुछ घंटे और भारी मौसम वैज्ञानिक नवदीप दहिया के अनुसार, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से आ रहे बारिश वाले बादल दिल्ली-एनसीआर में अभी और कहर बरपाएंगे। रात 9 बजे तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की आशंका है। आंकड़े बताते हैं कि कुछ इलाकों में पहले ही 100mm से ज्यादा बारिश हो चुकी है और आधी रात तक यह आंकड़ा 200mm तक पहुंच सकता है।
प्रशासन की सलाह IMD ने निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यदि बहुत जरूरी न हो, तो घर से बाहर न निकलें और जलभराव वाले इलाकों से पूरी तरह परहेज करें। उत्तर भारत में सक्रिय कई मौसम प्रणालियों के संगम से बन रही यह स्थिति निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर सकती है, इसलिए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी रखा है।
*#WATCH | Delhi: Traffic snarl on Barapullah Flyover, following heavy rainfall. pic.twitter.com/rEjuOwVQvX
— ANI (@ANI) August 7, 2026
डाबर को बड़ी राहत: 100% प्योर दावे पर FSSAI के आदेश पर दिल्ली हाईकोर्ट की रोक
‘सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’: राहुल गांधी की प्रयागराज हुंकार से पहले भाजपा पर कड़ा प्रहार
146 Kmph की रफ्तार का तूफान: कौन है दीपेश देवेंद्रन, जिसने मचाया कोहराम?
जंतर-मंतर पर दलित ईसाइयों का प्रदर्शन: हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, शनिवार तक मांगा फैसला
खून से लथपथ स्कूल: दादा-दादी को मारकर आठवीं के छात्र ने मचाया तांडव, 8 की मौत
ऑटो ड्राइवर को खिलाई आइसक्रीम: एक छोटी सी दरियादिली ने इंटरनेट पर बिखेरी मिठास
दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है : E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला
SLC अवॉर्ड्स 2025: पथुम निसांका और चमारी अटापट्टू बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर
मानसून का रौद्र रूप: दिल्ली में रेड अलर्ट, असम में 97 मौतें और पहाड़ों में थमी जिंदगी
मुंबई लोकल में शर्मनाक घटना: महिला की सरेआम पिटाई होती रही, तमाशबीन बने रहे यात्री