खून से लथपथ स्कूल: दादा-दादी को मारकर आठवीं के छात्र ने मचाया तांडव, 8 की मौत
News Image

बैंकॉक के पास स्थित एक स्कूल में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। आठवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही स्कूल को श्मशान बना दिया। इस खूनी खेल में तीन शिक्षकों और चार छात्रों सहित कुल आठ लोगों की जान चली गई, जबकि अंत में आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घर से शुरू हुआ खूनी सफर पुलिस जांच में पता चला है कि स्कूल पहुंचने से पहले आरोपी ने अपने घर पर ही अपने दादा-दादी की निर्मम हत्या कर दी थी। घर में इस कांड को अंजाम देने के बाद, वह हथियार लेकर सीधे अपने स्कूल पहुँचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक परिवार के ही किसी सदस्य की बताई जा रही है।

क्लासरूम में बिछी लाशें हमले की शुरुआत होते ही स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्हें लगा कि शायद पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन लगातार सुनाई देती गोलियों की तड़तड़ाहट ने सबको हकीकत से रूबरू करा दिया। भगदड़ के बीच छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

सीने और पीठ पर लगीं गोलियां रेस्क्यू टीम के अनुसार, हमलावर ने बेहद करीब से निशाना साधा था। घायलों में अधिकांश को सीने, पीठ और हाथों पर गोलियां लगी हैं। जब बचाव दल मौके पर पहुँचा, तब भी गोलीबारी जारी थी। ऊपरी मंजिल पर एक शिक्षक का शव मिला, जबकि अन्य कमरों में गंभीर रूप से घायल लोग खून से लथपथ पड़े थे।

15 लोग अस्पताल में भर्ती शिक्षा मंत्री प्रासेर्ट जंतारारुआंगटोंग ने इस त्रासदी की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले में 15 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जांच जारी, वजह अभी भी पहेली पूरे इलाके में इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है। अभिभावकों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि आखिर एक छात्र के भीतर इतनी नफरत और हिंसा कैसे पनपी कि उसने अपनों और शिक्षकों को भी नहीं बख्शा। हमले के पीछे का कारण अभी भी रहस्य बना हुआ है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

झारखंड: भर्ती परीक्षाओं में धांधली का विरोध जारी; अनशनकारी छात्र की बिगड़ी तबीयत

Story 1

दिल्ली विधानसभा में संग्राम: आप-बीजेपी में तीखी बहस, 4 विधायक मार्शल आउट

Story 1

टेंशन मत लीजिए, मैं साथ हूं : पीएम मोदी ने 45 बागी सांसदों को दिया परिवार का भरोसा

Story 1

EPFO अलर्ट: कहीं आपका पीएफ अकाउंट इनएक्टिव तो नहीं? ब्याज के नुकसान से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

Story 1

अंग्रेज़ों! हमारा कर्ज़ वापस करो: 109 साल पुराने 35 हज़ार रुपये के लिए ब्रिटिश सरकार से भिड़ा मध्य प्रदेश का परिवार

Story 1

4 साल की रेप पीड़िता की इलाज न मिलने से मौत: सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अस्पतालों पर लगाया 12 लाख का जुर्माना

Story 1

थाईलैंड में खौफनाक वारदात: 9वीं के छात्र ने दादा-दादी समेत 8 लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मारी गोली

Story 1

कुलदीप यादव का पारा हाई: केएल राहुल के हाथ से फिसला कैच तो मैदान पर ही झलका गुस्सा

Story 1

राहुल गांधी के आवास के बाहर हंगामा: साधुओं और महिलाओं का कड़ा विरोध, पुलिस ने 8 को लिया हिरासत में

Story 1

ममता के बागियों संग पीएम मोदी का ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी , राजनीति में मची हलचल