नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद के मानसून सत्र के दौरान एक अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग में महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से आए 45 बागी सांसदों से मुलाकात की। इस बैठक में शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) समेत विभिन्न दलों के बागी सांसदों ने हिस्सा लिया।
NDA मेरा परिवार: प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि NDA एक परिवार है और इसमें शामिल सभी सदस्य इस परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने इन सांसदों को आश्वस्त किया कि भाजपा अपने सभी घटक दलों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने सांसदों से कहा कि वे किसी भी तरह का तनाव न लें, क्योंकि वे व्यक्तिगत रूप से उनके साथ खड़े हैं।
संसद की डिबेट में सक्रिय रहने का मंत्र पीएम मोदी ने सांसदों को प्रोत्साहित किया कि वे मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही में पूरी सक्रियता दिखाएं। उन्होंने सांसदों को संसद के इतिहास को पढ़ने और बहसों में प्रभावी ढंग से हिस्सा लेने की सलाह दी। उन्होंने जोर दिया कि वे बिना किसी संकोच के अपने राज्यों के विकास के लिए काम करें, क्योंकि राज्यों की प्रगति ही देश की प्रगति का आधार है।
पार्थ पवार से मराठी में की बात बैठक के दौरान एक भावुक पल तब आया जब पीएम मोदी ने एनसीपी (अजित पवार) नेता पार्थ पवार से अलग से मुलाकात की। मोदी ने मराठी में उनका हालचाल पूछा और उनकी मां सुनेत्रा पवार की सेहत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पार्थ को अपनी मां का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
सीधे PMO से संपर्क करें प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि विकास कार्यों में कहीं कोई अड़चन आती है, तो वे सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सांसदों को अपनी सेहत पर ध्यान देने और जमीन से जुड़कर गरीबों, मजदूरों और किसानों की समस्याओं को समझने का भी निर्देश दिया।
सांसदों में दिखा उत्साह बैठक में शामिल एनसीपीआई (NCPI) की सांसद रचना बी ने इस मुलाकात को सकारात्मक और ऊर्जावान बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री ने उन्हें आमंत्रित किया और उनके साथ सार्थक चर्चा की।
Our #NCPI MP @rachna_b72 on her meeting with PM @narendramodi: It was a very fruitful discussion... It was actually a great honour that he invited us.
— NCPI - Nationalist Citizens Party of India (@ncpartyindia) August 7, 2026
The memorable breakfast meeting highlights positive and collaborative energy ! #NDA https://t.co/J6UF5Qpqzv pic.twitter.com/BVxQwtAvb4
श्रीलंका में टीम इंडिया का फ्लॉप शो : इन 3 गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन से प्लेइंग 11 पर मंडराया संकट
शादाब खान की ड्रीम T20 टीम : पाकिस्तान का एक भी खिलाड़ी नहीं, रोहित शर्मा को सौंपी कमान
iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, जबरदस्त प्रोसेसर और धांसू फीचर्स से लैस होगा यह स्मार्टफोन
IND vs SL: अभ्यास मैच के पहले दिन श्रीलंका का दबदबा, भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा
रांची छात्र आंदोलन: CJP का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा मैदान में, क्या जल्द पहुंचेंगे प्रमुख अभिजीत दीपके?
जब रात के 11 बजते ही थर-थर कांपता था पूरा देश: दूरदर्शन का वह पहला हॉरर शो, जिसकी दहशत आज भी जिंदा है
लुधियाना में सड़क बनी मौत का कुआं : 20 फीट गहरे गड्ढे ने खोली सिस्टम की पोल
2027 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम पर छिड़ा विवाद, आकाश चोपड़ा ने दी बड़ी रेटिंग
राहुल गांधी के आवास के बाहर हंगामा: साधुओं और महिलाओं का कड़ा विरोध, पुलिस ने 8 को लिया हिरासत में
‘सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए’: राहुल गांधी की प्रयागराज हुंकार से पहले भाजपा पर कड़ा प्रहार