नई दिल्ली। iQOO अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 के साथ भारतीय बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि यह डिवाइस 20 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन पिछले साल आए iQOO Z10 का सक्सेसर होगा।
भारत का पहला MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। iQOO ने पुष्टि की है कि Z11 भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ आएगा। इसमें AI कार्यों को बेहतर ढंग से संभालने के लिए 8th-जेनरेशन NPU दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग को बेहद तेज और स्मूथ बना देगा।
डिजाइन और कलर ऑप्शन्स टीजर्स के मुताबिक, iQOO Z11 दो आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा—ऑरोरा ग्रीन और सेलेस्टियल ब्लू। फोन का डिजाइन काफी स्लिम और प्रीमियम है। इसकी मोटाई 7.99mm और वजन 199 ग्राम है, जो इसे पकड़ने में काफी आरामदायक बनाता है।
कहां से खरीद पाएंगे? कंपनी ने स्पष्ट किया है कि iQOO Z11 की बिक्री भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। हालांकि, अभी तक इसकी सटीक भारतीय कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि यह एक आक्रामक कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।
संभावित स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर चीनी वेरिएंट की बात करें तो फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.83-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन सेंसर और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सबसे खास फीचर इसकी बैटरी है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 9,020mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो लंबे बैकअप का वादा करती है। इसके अलावा, फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आता है, जो इसे काफी टिकाऊ बनाता है।
Power that thinks faster. ⚡🧠
— iQOO India (@IqooInd) August 7, 2026
Meet the all-new iQOO Z11, powered by India s First MediaTek Dimensity 7500 Turbo Processor* for next-level AI, faster multitasking, and peak performance that keeps up with every move.
Built to handle more. Engineered to slow down less.
*India s… pic.twitter.com/6xauhCfD1v
शादाब खान की ड्रीम T20 टीम : पाकिस्तान का एक भी खिलाड़ी नहीं, रोहित शर्मा को सौंपी कमान
अंतरिक्ष में लहलहाई फसल: चीन ने स्पेस स्टेशन पर उगाया चावल, क्या भविष्य में मंगल पर भी होगी खेती?
उत्तराखंड के युवा का कमाल: हवा में उड़ी मेड-इन-इंडिया फ्लाइंग कार , 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 12 मिनट में
मौत से सिर्फ एक इंच का फासला: सेल्फी के चक्कर में फिसला पैर, फिर ऐसे बची जान
श्रीलंका इलेवन के खिलाफ टीम इंडिया के गेंदबाजों की पिटाई , अभ्यास मैच के पहले दिन भारतीय बॉलिंग की खुली पोल
उनका कोई चांस नहीं... : वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड से इन दो धाकड़ खिलाड़ियों को बाहर देख हैरान हैं फैंस!
बंटवारा 1947 की गूंज: सीएम योगी से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा
E-20 पेट्रोल पर आर-पार: राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- पूरी दाल ही काली है
राहुल गांधी के घर के बाहर महिला का हंगामा, टिकट के नाम पर करोड़ों ठगने का सनसनीखेज आरोप
E-20 पेट्रोल पर वीडियो बना खुद ही घिरे राहुल गांधी! BJP ने कहा- झूठ की भी हद होती है