श्रीलंका के खिलाफ चल रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। मेजबान श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाजों ने भारतीय अटैक की जमकर खबर ली। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका इलेवन ने 90 ओवर में 8 विकेट खोकर 363 रन बना लिए हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि भारतीय गेंदबाज उन बल्लेबाजों को आउट करने के लिए संघर्ष करते दिखे, जो श्रीलंका की मुख्य टीम का हिस्सा तक नहीं हैं।
टीम के प्रमुख स्पिनर कुलदीप यादव पहले दिन सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 18 ओवर में 76 रन लुटाकर 2 विकेट निकाले। वहीं, अनुभव के बावजूद रविंद्र जडेजा भी किफायती नहीं रहे; उन्होंने 15 ओवर में 64 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
तमाम गेंदबाजों के बीच मानव सुथार ने थोड़ी राहत दी। उन्होंने 13 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 33 रन खर्च किए और 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।
श्रीलंका इलेवन की ओर से रविंद्र रासांथा ने 71 रनों की जुझारू पारी खेली, जबकि निशान मदुशंका ने 66 रन बनाए। कप्तान सोनल दिनुशा और पासिंदु सूरियाबांद्रा ने भी भारतीय गेंदबाजी की बखिया उधेड़ते हुए उपयोगी योगदान दिया।
अब भारतीय टीम की कोशिश दूसरे दिन श्रीलंका की बची हुई दो विकेट जल्दी गिराने की होगी, ताकि टीम को बल्लेबाजी का पर्याप्त समय मिल सके। क्या दूसरे दिन टीम इंडिया वापसी कर पाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा।
It s Stumps on Day 1 of the warm-up game!
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
Ravindra Jadeja. Kuldeep Yadav, Manav Suthar & Gurnoor Brar share the spoils with the ball for #TeamIndia 🙌 🙌
SLC XI end the opening Day at 363/8.
See you tomorrow for Day 2⃣ action!
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/Fhkiq1pWAY
रूस-चीन पर चला भारत का जादू! ब्रिक्स में पास कराया ऐतिहासिक संयुक्त घोषणापत्र
E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले- यह दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है
राहुल गांधी के आवास के बाहर हंगामा: साधुओं और महिलाओं का कड़ा विरोध, पुलिस ने 8 को लिया हिरासत में
अयोध्या में ब्राह्मण कार्ड का दांव: अखिलेश यादव की क्या है रणनीति?
मेरी बेटी के साथ हुआ बड़ा धोखा : समधी की करतूत जान कैमरे पर फफक पड़े भाजपा विधायक
बदरीनाथ का गार्ड निकला शातिर चोर, चढ़ावा चुराकर लेता था तस्वीरों में कलेक्शन की फोटो
राहुल गांधी का प्रयागराज मिशन : क्या सिस्टम के खिलाफ युवाओं को जोड़ पाएंगे विपक्ष के नेता?
अंतरिक्ष में लहलहाई फसल: चीन ने स्पेस स्टेशन पर उगाया चावल, क्या भविष्य में मंगल पर भी होगी खेती?
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में भंगार तेल और ड्रग्स का डर, राज्यपाल की फटकार से योगी सरकार पर मचा सियासी बवाल
पटना में सड़क हादसे के बाद भारी बवाल: उग्र भीड़ ने फूंकी बस और पुलिस की गाड़ियां, NH-30 पर 10 किमी लंबा जाम