देश में पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण (E20) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आम जनता से लेकर विपक्ष तक, हर कोई सरकार की इस नीति पर सवाल उठा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और शिकायतों के बीच, अब लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को सीधे तौर पर भ्रष्टाचार करार दिया है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, E20 का मामला कोई छोटा-मोटा घोटाला नहीं है। आम तौर पर हम कहते हैं कि दाल में कुछ काला है, लेकिन यहाँ तो पूरी दाल ही काली है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि E20 पेट्रोल के कारण आम लोगों की गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं। उन्होंने इसे जनता की संपत्ति और जीवन के साथ खिलवाड़ बताते हुए इसे एक बड़ा भ्रष्टाचार करार दिया और कहा कि वे इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे।
राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वे झूठ फैलाने के विशेषज्ञ हैं।
भंडारी ने दावा किया कि राहुल गांधी ने जिस गाड़ी का उदाहरण दिया, वह खुद E20 कम्प्लायंट नहीं थी, जिससे राहुल का झूठ पकड़ा गया। बीजेपी प्रवक्ता ने कटाक्ष करते हुए कहा, कम से कम एक्टिंग तो ढंग से कर लो राहुल बाबा। कांग्रेस को इस मुद्दे पर देश को गुमराह करने और झूठ फैलाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
E20 को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि सरकार का अगला कदम पेट्रोल में 50 फीसदी तक इथेनॉल मिलाने का है।
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने पहले पुरानी गाड़ियों (E0 और E10) में E20 पेट्रोल जबरदस्ती डलवाकर उन्हें कबाड़ में बदल दिया। उन्होंने जनता को सलाह दी कि वे फिलहाल नई पेट्रोल-डीजल गाड़ियां खरीदने से बचें, क्योंकि भविष्य में सरकार मिश्रण के प्रतिशत को और बढ़ा सकती है, जिससे नई गाड़ियां भी समय से पहले खराब हो सकती हैं।
ईंधन में इथेनॉल मिलाने का उद्देश्य भले ही आयात पर निर्भरता कम करना और पर्यावरण सुधारना बताया गया हो, लेकिन आम उपभोक्ताओं की शिकायतों ने इस नीति की विश्वसनीयता पर गंभीर संकट पैदा कर दिया है। जब तक सरकार इन तकनीकी शिकायतों और दावों पर स्पष्ट स्थिति स्पष्ट नहीं करती, तब तक यह विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है।
E20 - दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। pic.twitter.com/Unw7UfNt9k
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 7, 2026
बदरीनाथ का गार्ड निकला शातिर चोर, चढ़ावा चुराकर लेता था तस्वीरों में कलेक्शन की फोटो
स्कूल के टिफिन में आलू का बोलबाला: क्या भारतीय बच्चों की डाइट है प्रोटीन से खाली?
दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट : सड़कों पर सैलाब, रेंगती गाड़ियां और घरों के गिरने से बढ़ी मुसीबत
4 साल की रेप पीड़िता की इलाज न मिलने से मौत: सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अस्पतालों पर लगाया 12 लाख का जुर्माना
भोपाल की मेहमाननवाज़ी के मुरीद हुए विदेशी डेलीगेट्स, झीलों की नगरी ने जीता ब्रिक्स प्रतिनिधियों का दिल
IND vs SL XI: वार्म-अप मैच में गेंदबाजों की अग्निपरीक्षा, श्रीलंका ने पहले दिन ठोके 363 रन
प्रयागराज में राहुल गांधी का बिगुल: सिस्टम बेईमान है, सरकार को झुकाना होगा
दिल्ली कूच की तैयारी: राकेश टिकैत ने अकोला से फूंका आंदोलन का बिगुल
दिल्ली में फिर जलप्रलय : मूसलाधार बारिश ने थामी रफ्तार, कई इलाके पानी में डूबे
E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है