महाराष्ट्र के अकोला में आयोजित किसान महासम्मेलन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसानों की मांगों को अनसुना करने के खिलाफ अब दिल्ली में एक बार फिर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
दिल्ली चलो की रणनीति तैयार टिकैत ने अकोला और विदर्भ के किसानों से आह्वान किया है कि वे इस आगामी संघर्ष के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि देशव्यापी स्तर पर किसानों को संगठित होना होगा। दिल्ली में होने वाले इस आगामी आंदोलन में विदर्भ के किसानों की भागीदारी निर्णायक भूमिका निभाएगी।
हर महीने जिलाधिकारी से संवाद का मंत्र टिकैत ने किसानों को स्थानीय स्तर पर सक्रिय होने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हर महीने एक निश्चित दिन तय कर 50 से 100 किसानों का समूह अपने जिलाधिकारी से मिलकर खेती से जुड़ी समस्याओं को उठाए। उनका मानना है कि जिला स्तर पर निरंतर दबाव बनाने से ही केंद्र सरकार तक समस्याओं की गूंज पहुंचती है।
सरकार पर झूठे वादों का आरोप सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीकेयू पदाधिकारी युद्धवीर सिंह ने सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात कड़ी मेहनत करता है, लेकिन उसे अपनी लागत का उचित मूल्य तक नहीं मिल पाता। उन्होंने सरकार पर किसानों को केवल झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाया।
राजनीति से ऊपर है संघर्ष राकेश टिकैत ने स्पष्ट किया कि भारतीय किसान यूनियन कोई राजनीतिक दल नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों से यह संगठन किसानों के अधिकारों के लिए लड़ रहा है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील की कि वे किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं और खेती को बचाने के लिए एकजुट हों।
ग्रामीण बदहाली पर बरसे किसान नेता अध्यक्षता कर रहे किसान नेता तेजराव भाकरे ने वर्हाड़ी बोली में किसानों की दुर्दशा का मार्मिक चित्रण किया। उन्होंने 30 वर्षों से अधूरे पड़े सड़क निर्माण और नेताओं के खोखले वादों पर कड़ा व्यंग्य कसा। कार्यक्रम में भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के संभावित खतरों पर भी चर्चा की गई और किसानों को इसके खिलाफ लामबंद होने का आह्वान किया गया।
महाराष्ट्र के जिला अकोला में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और वशिष्ठ प्रबुद्धजनों व खेत किसान को संबोधित किया।
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) August 6, 2026
देश भर के सभी वर्ग सरकार की विफल नीतियों से आहत हो चुके हैं खेती की बढ़ती लागत और घरों में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की महंगाई मध्यमवर्गीय परिवारों को… pic.twitter.com/lV7F0H02dO
स्पाइडर-मैन का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जलवा: 8वें दिन पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, तोड़े बड़े रिकॉर्ड्स
वनडे वर्ल्ड कप 2027: अभिनव मुकुंद ने जडेजा को किया बाहर, युवाओं पर जताया भरोसा; आकाश चोपड़ा की क्या है राय?
धुरंधर का डंका: पुष्पा और बाहुबली को पछाड़ नेटफ्लिक्स पर बनी ग्लोबल नंबर-1 फिल्म
सत्ता में आते ही होगी जांच : ISI कनेक्शन का खुलासा करने वाले कमिश्नर के तबादले से गरमाई सियासत
जब हम डरे नहीं तो ये स्याही क्या करेगी? रांची में प्रदर्शनकारी छात्रा नेता पर हमला
आंखों पर यकीन करना मुश्किल: विल जैक्स ने बाउंड्री पर लपका कैच ऑफ द टूर्नामेंट
दिल्ली-NCR में रेड अलर्ट : आज रात 8 बजे तक आफत की बारिश, जानिए आपके इलाके का हाल
विश्व U-20 एथलेटिक्स: मोहम्मद अशफाक की रिकॉर्डतोड़ रफ्तार, सेमीफाइनल में बनाई जगह
कुलदीप यादव का पारा हाई: केएल राहुल के हाथ से फिसला कैच तो मैदान पर ही झलका गुस्सा
थाईलैंड में खौफनाक वारदात: 9वीं के छात्र ने दादा-दादी समेत 8 लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मारी गोली