अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (CP) गुरप्रीत सिंह भुल्लर का अचानक तबादला पंजाब की राजनीति में भूचाल ले आया है। भुल्लर को उनके पद से हटाकर चंडीगढ़ रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है, जिसके बाद भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्या है कमिश्नर भुल्लर का विवाद? 4 अगस्त को तत्कालीन पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा आतंकी हमले की साजिश रची गई थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सुखमन नाम के आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया था कि वह अपने आठ साथियों के साथ दिल्ली पहुंचा था। वहाँ उसकी मुलाकात यूपी के एक हैंडलर से होनी थी, जो उन्हें हमले के लिए विस्फोटक और पेट्रोल बम मुहैया कराने वाला था।
तबादले पर भड़के रवनीत सिंह बिट्टू भुल्लर को हटाए जाने के बाद भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने तीखा हमला बोला है। बिट्टू ने कहा, भुल्लर एक बेहतरीन अधिकारी हैं। उन्होंने उस साजिश को नाकाम किया था, जिसके तहत दिल्ली में पेट्रोल बम फेंककर दहशत फैलाई जानी थी।
बिट्टू ने सीधे तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल की शह पर ही यह साजिश रची गई थी और जैसे ही पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश किया, उस अधिकारी को ही हटा दिया गया।
सरकार बदली तो होगी जांच भाजपा नेता ने चुनौती देते हुए कहा कि जो अधिकारी देश और समाज की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं, उन्हें राजनीतिक दबाव में हटाया जा रहा है। उन्होंने साफ लहजे में कहा, जब हम सत्ता में आएंगे, तो इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाएंगे कि आखिर एक ईमानदार अधिकारी को साजिश पकड़ने की सजा क्यों दी गई।
प्रशासनिक फेरबदल की स्थिति भुल्लर के स्थान पर बॉर्डर जोन के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल को अमृतसर पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। फिलहाल गुरप्रीत सिंह भुल्लर को कहीं और तैनाती नहीं दी गई है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में भी इस तबादले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
हालांकि, विपक्षी दलों का दावा है कि यह तबादला महज एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि उस सच को दबाने की कोशिश है जो दिल्ली की साजिश से जुड़ा था।
*#WATCH | Ludhiana, Punjab: On Gurpreet Singh Bhullar s removal as Amritsar Police Commissioner, BJP leader Ravneet Singh Bittu said, He is an excellent officer and has served under every government. The Police Commissioner had stated in a press conference that some had been… pic.twitter.com/PvFoHmXLHy
— ANI (@ANI) August 7, 2026
E-20 पेट्रोल पर वीडियो बना खुद ही घिरे राहुल गांधी! BJP ने कहा- झूठ की भी हद होती है
अनुच्छेद 370 की बरसी पर घमासान: महबूबा के आरोपों को उमर ने बताया फिक्स्ड मैच
BPSC TRE 4: शिक्षक भर्ती में देरी पर उबाल, छात्र नेता दिलीप ने दी महा-आंदोलन की चेतावनी
जब हम डरे नहीं तो ये स्याही क्या करेगी? रांची में प्रदर्शनकारी छात्रा नेता पर हमला
Ruk Jana Nahi Result 2026: रुक जाना नहीं परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट
मोरबी का रहस्यमयी कुआं अचानक हुआ शांत: पांच दिनों तक उठीं लहरों के पीछे क्या है असली वजह?
RSS प्रमुख के युवा संवाद पर सियासी घमासान: CPI(M) का तंज, जमीन खिसकती देख बदले सुर
केएल राहुल ने छोड़ा लप्पू सा कैच, फैंस ने लगाई क्लास; वार्म-अप मैच में भारत की खराब शुरुआत
सम्राट चौधरी के विक्रमशिला वाले दावे पर फंसी बीजेपी, आरजेडी ने भूगोल पर लिया आड़े हाथ
जब रात के 11 बजते ही थर-थर कांपता था पूरा देश: दूरदर्शन का वह पहला हॉरर शो, जिसकी दहशत आज भी जिंदा है