लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के E20 इथेनॉल-मिश्रित फ्यूल प्रोग्राम को लेकर तीखा हमला बोला है। राहुल ने इसे जनता की जेब पर सीधा डाका बताया है।
पूरी दाल ही काली है राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि E20 का मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, आमतौर पर कहा जाता है कि दाल में कुछ काला है, लेकिन यहां तो पूरी दाल ही काली है।
राहुल के मुताबिक, सरकार की प्राथमिकताएं गलत हैं और भ्रष्टाचार के कारण मुद्दों की लंबी लिस्ट है। उन्होंने आरोप लगाया कि E20 ईंधन न केवल लोगों की कारों और स्कूटरों को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि उनके जीवन को भी खतरे में डाल रहा है।
कांग्रेस का आरोप: इथेनॉल उत्पादकों को फायदा कांग्रेस का सीधा आरोप है कि E20 पेट्रोल को बढ़ावा देने के पीछे आम जनता को सस्ता ईंधन देने का इरादा नहीं है। पार्टी का दावा है कि इस नीति से सिर्फ इथेनॉल उत्पादकों को मोटा मुनाफा हो रहा है, जबकि उपभोक्ताओं को अपनी जेब से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
सरकार का पलटवार पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि भारत का बायोफ्यूल ब्लेंडिंग प्रोग्राम बेहद सफल है।
पुरी ने तर्क दिया कि देश में हर दिन 6 से 7 करोड़ लोग पेट्रोल पंपों पर जाते हैं। सरकार ने 1.07 लाख पेट्रोल पंपों में से 2,000 पंपों के रैंडम सैंपल लिए, जिनमें से केवल चार मामले सामने आए। उन्होंने इसे विवाद खड़ा करने की कोशिश करार देते हुए कहा कि कुछ लोग बातों को संदर्भ से हटाकर पेश कर रहे हैं।
विपक्ष की रणनीति राहुल गांधी ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस इस मुद्दे को संसद के भीतर और बाहर प्रमुखता से उठाएगी। उनका मानना है कि ईंधन में मिलावट और उससे जुड़ी आर्थिक मार देश के आम नागरिकों से जुड़ा बड़ा मुद्दा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
E20 - दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली है। pic.twitter.com/Unw7UfNt9k
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 7, 2026
रहस्यमयी कुआं: गुजरात में पानी की लहरों ने बढ़ाई हलचल, प्रशासन भी हैरान
कुलदीप यादव का पारा हाई: केएल राहुल के हाथ से फिसला कैच तो मैदान पर ही झलका गुस्सा
राज्यपाल के बयान से सियासी घमासान: अखिलेश बोले- डबल नहीं, ट्रबल इंजन है भाजपा सरकार
जंतर-मंतर पर दलित ईसाइयों का प्रदर्शन: हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, शनिवार तक मांगा फैसला
आसमान की नई टॉप गन : भावना कंठ बनीं भारत की पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर
अभिजीत दीपके का नया विवाद: PSI से तीखी बहस और CID वाले दावे से मचा बवाल
दिल्ली विधानसभा में संग्राम: आप-बीजेपी में तीखी बहस, 4 विधायक मार्शल आउट
दिल्ली-NCR में आसमानी आफत : भारी बारिश से थमी रफ्तार, जलजमाव और मकान ढहने से हाहाकार
राहुल गांधी के कूल बयान ने पंजाब कांग्रेस में खोली पुरानी यादों की पिटारी
क्या पाकिस्तान की सेना अब एक आतंकी संगठन बन चुकी है? आर्मी चीफ मुनीर पर लगे गंभीर आरोप