पाकिस्तान के मौजूदा आर्मी चीफ आसिम मुनीर इस समय हज यात्रा पर हैं, लेकिन उनके मुल्क में उनके खिलाफ माहौल बेहद तनावपूर्ण है। पाकिस्तान के भीतर ही अब यह आवाजें जोर पकड़ने लगी हैं कि वहां की सेना अब एक पेशेवर सुरक्षा बल नहीं, बल्कि एक आतंकी संगठन की तरह काम कर रही है।
मेंटल है मुनीर , पूर्व चीफ बाजवा ने दी थी चेतावनी आसिम मुनीर की मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा ने समय रहते इमरान खान को आगाह किया था कि इस व्यक्ति को कभी आर्मी चीफ न बनाएं, यह मानसिक रूप से अस्थिर (मेंटल स्टेबल नहीं) है। बाजवा ने डर जताते हुए कहा था कि यह शख्स पाकिस्तान को बर्बादी की ओर ले जाएगा। आज मुनीर के फैसलों को देखकर लगता है कि वह चेतावनी सच साबित हो रही है।
हिटलरशाही का दौर: खून की नदियां बहाने का आरोप पाकिस्तानी पत्रकारों का कहना है कि मुनीर एक सनकी तानाशाह बन चुका है। बलोचिस्तान से लेकर पीओके (PoK) तक, मुनीर की सेना पर आम नागरिकों के कत्लेआम के गंभीर आरोप हैं। अधिकारों की बात करने वालों पर एके-47 तान देना और प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलियां चलवाना अब पाक सेना का नया नियम बन गया है।
मीडिया भी निशाने पर, पत्रकार पिट रहे हैं पाकिस्तान में प्रेस की आजादी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें पंजाब पुलिस इमरान खान के समर्थकों के साथ-साथ पत्रकारों को भी पीटती और हिरासत में लेती नजर आई। सत्ता के इशारे पर हो रही इस हिंसा ने साफ कर दिया है कि मुनीर की मर्जी के बिना वहां पत्ता भी नहीं हिल सकता।
रियासत नहीं, दहशतगर्द तंजीम है सेना वरिष्ठ पत्रकार मोईद पीरजादा ने तो मुनीर की तुलना सीधे हिटलर से कर दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि पाकिस्तान का मतलब ही फौज है, तो यह फौज दहशतगर्द (आतंकवादी) है। जानकारों का कहना है कि मुनीर की सनक ने पाकिस्तान को ऐसी खतरनाक मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां से वापसी लगभग नामुमकिन है।
बर्बादी के कगार पर पाकिस्तान इमरान खान की रिहाई की मांग को कुचलने के लिए मुनीर अपना खूनी एजेंडा चला रहे हैं। एक समय जो सेना देश की रक्षा के लिए थी, आज वह अपनी ही आवाम के खून की प्यासी नजर आ रही है। बाजवा की वह पुरानी चेतावनी आज पाकिस्तान के लिए गले का फंदा बन गई है—मुल्क टुकड़ों में बंट रहा है, और सेना प्रमुख अपनी सनक में देश को रसातल में धकेल रहे हैं।
🇵🇰📰Famous Pak journalist Hamid Mir has claimed that Punjab Police allegedly assaulted a journalist and briefly detained him in a prisoner transport vehicle despite being informed that he was a member of the media.
— THE TRADESMAN 📈 (@The_Tradesman1) August 6, 2026
According to Mir, the journalist was later released. pic.twitter.com/LRhWDXMZ5I
दिल्ली विधानसभा में हाई वोल्टेज ड्रामा : आप और बीजेपी विधायक भिड़े, मार्शल ने निकाला बाहर
राहुल गांधी के कूल बयान ने पंजाब कांग्रेस में खोली पुरानी यादों की पिटारी
15 लाख का पैकेज, फिर भी 25 हजार के लिए धोखा : महिला कर्मचारी की हरकत से हैरान रह गए CEO
मुंबई लोकल में शर्मनाक घटना: महिला की सरेआम पिटाई होती रही, तमाशबीन बने रहे यात्री
25 शादियां, करोड़ों की ठगी और एक भाजपा विधायक की दास्तां: समधी की करतूतों से शर्मसार हुआ परिवार
IND vs SL XI: वार्म-अप मैच में गेंदबाजों की अग्निपरीक्षा, श्रीलंका ने पहले दिन ठोके 363 रन
दिल्ली विधानसभा में संग्राम: आप-बीजेपी में तीखी बहस, 4 विधायक मार्शल आउट
वनडे वर्ल्ड कप 2027: अभिनव मुकुंद ने जडेजा को किया बाहर, युवाओं पर जताया भरोसा; आकाश चोपड़ा की क्या है राय?
गुजरात के इस कुएं में क्यों उठ रहीं लहरें? मोरबी की रहस्यमयी घटना के पीछे की वैज्ञानिक सच्चाई
अनुच्छेद 370 की बरसी पर घमासान: महबूबा के आरोपों को उमर ने बताया फिक्स्ड मैच